विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firing: राजस्थान के भरतपुर में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर फरार हुए गोतस्कर

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Sat, 07 Aug 2021 04:07 PM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 04:53 PM (IST)

Rajasthan भरतपुर जिले के नदबई इलाके में गोतस्करों और पुलिसकर्मियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान अंधेरे का लाभ ...और पढ़ें

राजस्थान के भरतपुर में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर फरार हुए गोतस्कर। फाइल फोटो
राजस्थान के भरतपुर में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर फरार हुए गोतस्कर। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में गोतस्करी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। पुलिस की नाकेबंदी के बावजूद गोतस्करी जारी है। शुक्रवार आधी रात बाद करीब एक बजे भरतपुर जिले के नदबई इलाके में गोतस्करों और पुलिसकर्मियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर सात तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। हालांकि 10 गायों को ट्रक में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गायों को गोशाला में भेजा है। पुलिस के अनुसार, पुलिस मुखबीर से सूचना मिली कि गोवंश से भरा एक छोटा ट्रक मेवात की तरफ से नदबई की तरफ जा रहा है। इस पर नदबई पुलिस ने नाकेबंदी करवाई। इलाके के ग्रामीणों ने भी इस काम में पुलिस का सहयोग किया।

देर रात करीब एक बजे ट्रक आता हुआ नजर आया तो पुलिसकर्मियों ने चालक की तरफ रुकने का इशारा किया। इस पर ट्रक में सवार सात तस्करों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग की। सूचना मिलने पर आसपास के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। करीब 20 पुलिसकर्मियों ने 17 राउंड फायर किए। फायरिंग के बीच ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। तस्कर गायों से भरे ट्रक को मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने गायों को गोशाला में भेजने के बाद अज्ञात तस्करों के खिलाफ गायों की तस्करी का मामला दर्ज किया है। ट्रक के नंबर के आधार पर आरोपितों की जानकारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य के भरतपुर और अलवर जिलों में गोतस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हरियाणा के तस्कर इलाके में सक्रिय हैं।  

गौरतलब है कि एक अप्रैल, 2017 को हरियाणा के नूहं मेवात जिले के जयसिंहपुर निवासी पहलू खान अपने दो बेटों इरशाद और आरिफ के साथ पिकअप गाड़ी में जयपुर के पशु हटवाड़ा से दो गाय खरीद कर अपने घर ले जा रहा था। शाम करीब सात बजे बहरोड़ पुलिया से आगे निकलने पर भीड़ ने पिकअप गाड़ी को रुकवा कर पहलू व उसके बेटों से मारपीट की थी। थोड़ी देर बाद पीड़ित पक्ष की दूसरी पिकअप गाड़ी भी मौके पर आ गई थी, जिसमें तीन गायों के साथ अजमत और रफीक नाम के व्यक्ति बैठे थे।उनके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में पहलू खान गंभीर रूप से घायल हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहलू खान को बहरोड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।