Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: सिरोही में दो समूहों की लड़ाई में गई तीसरी की जान, शिवरात्रि मेले में ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 09 Mar 2024 12:35 PM (IST)

    राजस्थान के सिरोही जिले (Constable stabbed in Shivratri) में शिवरात्रि मेले में एक कांस्टेबल को चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना के बाद हमलावर भाग गए और उनकी तलाश की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

    Hero Image
    शिवरात्रि मेले में ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या (Image: Jagran)

    पीटीआई, जयपुर। सिरोही जिले में दो समूहों के बीच लड़ाई में एक कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। स्वरूपगंज थाने में तैनात सिपाही निरंजन सिंह शुक्रवार रात लौटना गांव में चल रहे शिवरात्रि मेले में ड्यूटी पर थे। मेले में दो समूहों के बीच हाथापाई हो गई और जब सिंह ने मामले में हस्तक्षेप किया तो किसी ने उनकी गर्दन पर चाकू मार दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना के बाद हमलावर भाग गए और उनकी तलाश की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

    अशोक गहलोत ने की राज्य सरकार से अपील

    सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर अशोक गहलोत ने कहा 'सिरोही के स्वरूपगंज में ड्यूटी करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कांस्टेबल निरंजन सिंह को श्रद्धांजलि। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार को हत्यारों को गिरफ्तार करना चाहिए और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।'

    यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में अब स्कूली बच्चों को मिलेगा गाय का दूध, 70 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगा फायदा

    यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'आतंकवादी था अकबर, करवाता था...', BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य के फिर बिगड़े बोल