Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: भगवा रंग में रंगे जाएंगे राजस्थान के सरकारी कॉलेज, सीएम भजनलाल ने जारी किए निर्देश

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 11:32 PM (IST)

    राजस्थान के सरकारी कॉलेज भगवा रंग में रंगे जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है। सरकारी कॉलेजों के मुख्य द्वार और गैलरी को भगवा रंग में रंगा जाना आवश्यक किया गया है। अंदर के शेष इलाके को रंगने में भी भगवा रंग को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। अंदर हाल में सफेद रंग होगा।

    Hero Image
    भगवा रंग में रंगे जाएंगे राजस्थान के सरकारी कॉलेज

    जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के सरकारी कॉलेज (महाविधालय ) भगवा रंग में रंगे जाएंगे । इस संबंध में प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। सरकारी कॉलेजों के मुख्य द्वार और गैलरी को भगवा रंग में रंगा जाना आवश्यक किया गया है। कॉलेज के अंदर के शेष इलाके को रंगने में भी भगवा रंग को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य कालेज शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ विजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा,कॉलेज शिक्षा के प्रमुख केंद्र है। भगवा रंग मुख्य द्वार पर होने से शिक्षा का वातावरण बेहतर नजर आता है। इस रंग से छात्र-छात्राओं में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा इसी विचार के साथ मुख्य द्वार व गैतरी में भगवा रंग करवाने के निर्देश दिए गए हैं। अंदर हाल मे सफेद रंग होगा।

    शुरूआती दौर में 20 प्रमुख कॉलेजों को आदेश जारी

    उन्होंने बताया कि शुरूआती दौर में 20 प्रमुख कॉलेजों के लिए यह आदेश जारी किया गया है। इसके बाद प्रदेश के सभी कॉलेजों में इस आदेश की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। उधर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ में पढ़ने वाली करीब आठ लाख छात्राओं को केसरिया रंग की साइकिल का वितरण किया जा रहा है।

    प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छात्राओं को केसरिया साइकिल वितरित किए जाने का कारण बताते हुए कहा,यह रंग शौर्य और वीरता का परिचाय है । केसरिया रंग सूर्य देवता और अग्नि का प्रतिक भी है। इस कारण से छात्राओं को केसरिया साइकिलों का वितरण हो रहा है।

    उल्लेखनीय है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने छात्राओं को काले रंग की साइकिल वितरित की थी। करीब दस ग्यारह महीने पहले सत्ता संभालने के बाद भाजपा ने छात्राओं को केसरिया साइकिल देने का फैसला किया और अब इनका वितरण किया जा रहा है। इससे पहले वसुंधरा राजे के नेतृत्व में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब भी छात्राओं को केसरिया रंग की साइकिल दी जाती थी।

    जुबान फिसलने के कारण कांग्रेस के निशाने पर सीएम शर्मा

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाषण के दौरान बार-बार जुबान फिसलने को लेकर कांग्रेस के नेताओं के निशाने पर हैं। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा,सीएम को किसी सभा अथवा कार्यक्रम में जाने से पहले भाषण का अभ्यास करना चाहिए।

    सीएम पद पर रहते हुए शुद्ध वाक्य अथवा सही तथ्य नहीं बोलना मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे नेता के लिए ठीक नहीं है। पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने कहा,सीएम का भाषण कौन लिखता है। सीएम को या तो अपना भाषण लिखने वाला बदलना चाहिए या फिर वह सही लिखता है तो खुद को शुद्ध वाक्य बोलने चाहिए। दरअसल,सीएम शर्मा अब अब अपने नए भाषण के कारण कांग्रेस के निशाने पर आए हैं।