Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Ashok Gehlot: सरकार को आलोचना सुनने का माद्दा होना चाहिए, सीएम गहलोत बोले- देश कभी नहीं होगा कांग्रेस मुक्त

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 11:57 PM (IST)

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार में आलोचना सुनने का माद्दा होना चाहिए। चाहे सरकार किसी भी पार्टी की हो लेकिन आलोचना सहन करने की शक्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त कभी नहीं हो सकता है।कांग्रेस मुक्त भारत की सोच कभी पूरी नहीं होगी।

    Hero Image
    सरकार को आलोचना सुनने का माद्दा होना चाहिएः सीएम गहलोत। फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार में आलोचना सुनने का माद्दा होना चाहिए। चाहे सरकार किसी भी पार्टी की हो, लेकिन आलोचना सहन करने की शक्ति होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि पक्ष तब तक है जब तक विपक्ष है। विपक्ष के बिना पक्ष नहीं हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस मुक्त पर क्या बोले सीएम?

    सोमवार शाम को जयपुर में लघु मध्यम समाचार पत्र संघ के सम्मेलन में गहलोत ने कहा

    देश कांग्रेस मुक्त कभी नहीं हो सकता है। कांग्रेस मुक्त भारत की सोच कभी पूरी नहीं होगी। पक्ष तब है जब विपक्ष है। सरकार को आलोचना सुनने का माद्दा होना चाहिए। देश कांग्रेस मुक्त कभी नहीं हो सकता। आर्थिक विकास दर में राजस्थान दूसरे नंबर पर है। वित्तीय प्रबंधन में प्रदेश की स्थिति अच्छी है।

    पत्रकारों को करना चाहिए प्रदेश को आगे बढाने में मदद

    सीएम ने कहा, मुझे पता है कि कुछ पत्रकारों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गहरे रिश्ते हैं, लेकिन मैने कभी भेदभाव नहीं किया है। बुजुर्ग पत्रकारों एवं साहित्यकारों की मदद के लिए सरकार ने योजना बनाई गई है। सीएम ने कहा कि पत्रकारों को देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए।