Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मुख्यमंत्री ने ध्वाजारोहण के साथ किया अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक पुष्कर मेले का शुभारंभ’

    By Jagran NewsEdited By: Vijay Kumar
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 09:21 PM (IST)

    ’मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा पुष्कर मेले का भव्य शुभारंभ’। पशुपालकों ने पुष्कर से तीन किलोमीटर दूर डेरा जमा लिया। किन्तु पानी बिजली की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम सीधे पुष्कर हेलीपैड पर उतरे। जिला प्रशासन ने अगुवानी की।

    Hero Image
    52 घाटों पर सवा लाख दीपकों की रोशनी से जगमग। ब्रह्मघाट समेत मुख्य मुख्य घाटों पर पुष्कर सरोवर की महाआरती।

    अजमेर, डिजिटल डेस्क। अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं धार्मिक पुष्कर मेले का मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ध्वाजारोहण के साथ शुभारम्भ किया। मंगलवार को ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई। मुख्यमंत्री इसके बाद पवित्र सरोवर पर गए। जहां उन्होंने सरोवर पूजा। उनके साथ पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र राठौड़ थे। पूर्व विधायक नसीम अख्तर इंसाफ भी इस दौरान उनके साथ थी। मुख्यमंत्री के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। शाम को सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपकों की रोशनी से आमजन द्वारा दीपदान किया गया। वहीं ब्रह्म घाट समेत मुख्य मुख्य घाटों पर पुष्कर सरोवर की महाआरती की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा

    पुष्कर का पंचतीर्थ स्नान कार्तिक एकादशी स्नान के साथ 4 नवंबर से शुरू होगा तथा 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर होने वाले महास्नान के साथ पुष्कर का धार्मिक मेला संपन्न होगा। इस बार पुष्कर का अर्न्तराष्ट्रीय पशु मेला गायों में लम्पी रोग के चलते निरस्त कर दिया गया था। बावजूद सैकंड़ों की संख्या में पशुपालक अपने मवेशियों के साथ पुष्कर के रेतीले धोरो में पहुंच गए थे। जिला प्रशासन ने उन्हें वहां से वापस लौटा दिया। पशुपालकों को भारी निराशा हुई। पशुपालकों ने पुष्कर से तीन किलोमीटर दूर डेरा जमा लिया। किन्तु पानी बिजली की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    श्रद्धालुओं की भीड़ को सीएम से दूर रखा

    जिला प्रशासन ने सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए इस बार मेला मैदान, ब्रह्मा मंदिर व ब्रह्म घाट पर विशेष व्यवस्था की है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी जगह श्रद्धालुओं की भीड़ को सीएम से दूर रखा गया। सीएम के प्रवास के दौरान ब्रह्म मंदिर व ब्रह्म घाट पर पुजारी व तीर्थ पुरोहितों समेत चुनिंदा व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। पास भी जारी किए। सीएम सीधे पुष्कर हेलीपैड पर उतरे। जहां उनकी जिला प्रशासन सहित कांग्रेस जन ने अगुवानी की।

    ऑनलाईन शिलान्यास व लोकार्पण किया

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले वे मेला मैदान में ध्वजारोहण कर सैंड़ आर्टिस्ट अजय रावत की सैंड़ आर्ट का अवलोकन करने पहुंचे वहीं मेला मैदान पर मंच तैयार किया गया। जिसमें अधिकतम 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। इसके बाद सीएम स्टेडियम के ठीक सामने पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। साथ ही सीएम यहीं से अजमेर स्मार्ट सिटी एवं अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से अजमेर में कराए गए विकास कार्याे का ऑनलाईन शिलान्यास व लोकार्पण किया।

    किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए

    इसके बाद राजीविका स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद वे ब्रह्मा मंदिर के एंट्री प्लाजा में 52 लाख रूपए की लागत से निर्मित रेंप का लोकार्पण कर जगत पिता ब्रह्माजी के दर्शन किए। इसी के साथ बीते पांच सालों से बंद पड़ा एंट्री प्लाजा भी आम जन के लिए खोल दिया गया। ब्रह्मा मंदिर से सीएम सीधे ब्रह्म घाट पहुंचेंगे। जहां वे पहले सरोवर की पूजा करके तथा एक दीप जलाकर दीपदान की शुरूआत की साथ ही श्री तीर्थ गरु पुष्कर पुरोहित संघ ट्रस्ट की ओर से आयोजित सरोवर की महाआरती में शिरकत की। सीएम पुष्कर से किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

    सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त’, चप्पे-चप्पे पुलिस

    मुख्यमंत्री गहलोत के प्रवास के दौरान पुष्कर में मुख्य रूप से सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त किए गए तथा चप्पें-चप्पें पर पुलिस व आरएसी के जवान तैनात रहे। सीएम के प्रस्तावित यात्रा मार्गाे पर दोपहर से यातायात बंद कर दिया । इससे पहले पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने मेला व सीएम ड्यूटी में लगाए गए पुलिस के अधिकारियों व जवानों की बैठक ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी वैभव शर्मा, सीओ ग्रामीण इस्लाम खान, सीआई डा. रवि सामरिया, महावीर शर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे।