Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह की मौजूदगी में होगा भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक व बूथ स्तरीय सम्मेलन, माना जा रहा है चुनावी शंखनाद

    By Ashisha Singh RajputEdited By:
    Updated: Tue, 30 Aug 2022 10:08 PM (IST)

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूदगी में अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने के दौरे को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है। 8 9 व 10 सितम्बर को जोधपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक व बूथ स्तरीय सम्मेलन होगा।

    Hero Image
    केन्द्रीय मंत्री अमित शाह दोनों ही कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे

    जयपुर, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का विराट बूथ सम्मेलन दस सितम्बर को जोधपुर में होगा। इसी प्रकार भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक भी जोधपुर में ही आहूत हो रही है। इन दोनों ही प्रमुख कार्यक्रमों में भाजपा के कद्दावर नेता गृह मंत्री अमित शाह आकर्षण का केन्द्र होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केन्द्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

    केन्द्रीय मंत्री अमित शाह दोनों ही कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे वही ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण की अध्यक्षता में आयोजित होगी। शाह के जोधपुर दौरे को लेकर भाजपा जोधपुर ने जोर-शोर से तैयारियां आरम्भ कर दी है। इसे राजस्थान में चुनावी शंखनाद के रूप में माना जा रहा है।

    भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी ने बताया

    भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाली ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक व बूथ स्तरीय सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई है जिसमे की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूदगी में अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने के दौरे को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है।

    केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा

    8, 9 व 10 सितम्बर को जोधपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक व बूथ स्तरीय सम्मेलन होगा। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा ये मारवाड़ जोधपुर का सौभाग्य है कि आगामी दिनों में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक व बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। संभवतः अमित शाह इसी बैठक से चुनावी आगाज भी करेंगे। जब-जब मारवाड़ की धरा से शंखनाद हुआ है भाजपा प्रचण्ड बहुमत से चुनाव जीती है।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्था समितियों का निर्माण कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय सम्मेलन में अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति हेतु जल्द ही ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय स्तरीय पदाधिकारी प्रवास करने हेतु जोधपुर पहुचेंगे जिनके द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे।

    गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत व बूथ स्तरीय सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के सानिध्य में संभाग स्तरीय पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित हुई।

    भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बैठक के समापन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भव्य स्वागत को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।