विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: ताली और थाली बजाने पर युवक पर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Fri, 10 Apr 2020 06:51 PM (IST)

Coronavirus. राजस्थान में हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Coronavirus: ताली और थाली बजाने पर युवक पर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत
Coronavirus: ताली और थाली बजाने पर युवक पर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

जोधपुर, संवाद सूत्र। Coronavirus. कोरोना वारियर्स के सम्मान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर ताली और थाली बजाना एक युवक को भारी पड़ गया। उसके इस कृत्य से नाराज कुछ लोगों ने मौका पाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत देख उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामला जैसलमेर के भणियाणा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस अब मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच कर रही है।

जैसलमेर पुलिस के अनुसार, जिले के भणियाणा थाने के तहत मांडवा निवासी रेवतसिंह (38) पुत्र गजे सिंह राजपूत ने गत माह 22 मार्च को प्रधानमंत्री के अपील पर सायं पांच बजे के बाद गांव में थाली और ताली बजाकर कोराना वारियर्स का सम्मान किया था। इस घटना के बाद कुछ समाज विशेष के लोगों ने उससे रंजिश रखनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद चार अप्रैल को मौका पाकर युवकों ने अकेला देख उस पर हमला कर दिया, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। जैसलमेर अस्पताल से रेफर करने पर युवक को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया। 

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण युवक की मौत के बाद जैसलमेर क्षेत्र में आक्रोश हो पैदा हो गया।घटना को लेकर रेवत सिंह के भतीजे ने दिलदार खां पुत्र शाहिद खां, फिरोज पुत्र सदीक खां और इकबाल पुत्र हमतुल्ला के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें अब हत्या की धाराएं जोड़ अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं, शव का भी मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवाया गया है। इस बीच, युवक के परिजनों में भारी रोष है।

इनका कहना है:

इस घटना को लेकर मामला दर्ज हो रखा है। मृतक के भतीजे द्वारा इस संबंध में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस सभी पहलुओ को ध्यान में रख अनुसंधान कर रही है।

-किरण कंग, एसपी , जैसलमेर

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।