Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ajmer News: जनआक्रोश यात्रा, कांग्रेस सरकार को घेरेगी भाजपा, सरकार की विफलताओं पर रहेगा पूरा फोकस

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 07:11 PM (IST)

    Ajmer News भाजपा ने सभी पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को यात्रा की जिम्मेदारियां बांटी हैं। देवनानी ने बताया कि यात्रा के दौरान भाजपा नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। नुक्कड़ सभाएं भी होंगी।

    Hero Image
    Ajmer News: यात्रा के दौरान भाजपा नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस सरकार को घेरेगी। उनकी विफलताओं को बताया जाएगा।

    अजमेर, डिजिटल डेस्क। Ajmer News: प्रदेश भाजपा के आह्वान पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा जोश के साथ निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र में आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं और पीड़ाएं सुनी जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनता को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की चौतरफा विफलताओं से अवगत कराया जाएगा। नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस सरकार को घेरा जाएगा। यात्रा के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी बढ़ाने के साथ उन्हें भाजपा से जोड़ा जाएगा। 

    पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अपने निवास पर जन आक्रोश यात्रा की विधानसभा स्तरीय समिति की बैठक लेकर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को यात्रा की जिम्मेदारियां बांटी हैं। देवनानी ने बताया कि यात्रा के दौरान भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता की बात सुनेंगे।

    इसके साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार करेंगे।

    देवनानी ने कहा कि कांग्रेस ने चार साल में बेरोजगारों के साथ छलावा करने के सिवाय कुछ भी नहीं किया है। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से कड़ी मेहनत से तैयारियां कर परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थियों के सपनों और उम्मीदों को इस सरकार ने धोया है। कमोबेश अधिकांश भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं।

    महिला दुष्कर्म, दलितों पर अत्याचार, साइबर क्राइम में राजस्थान नंबर वन है। महिलाओं पर अत्याचार में दूसरे स्थान पर है। बिजली महंगी करने, पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाकर इन दोनों तेल पदार्थों को महंगा रखने में भी राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। कांग्रेस के शासनकाल में पूरी तरह जंगलराज चल रहा है। भ्रष्टाचार और कुशासन बढ़ गया है। 

    देवनानी ने कहा कि जनता कांग्रेस के शासन से बुरी तरह तंग और त्रस्त है, इसलिए अब उससे निजात पाना चाहती है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जन आका्रेश यात्रा में अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी, ताकि जनता में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पुख्ता भूमिका तैयार हो जाए। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है, बस भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता का साथ देना है।

    उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस चाहे कितने भी जतन कर ले, लेकिन उसका सफाया होना तय है। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, जिला मंत्री योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, दाहरसेन मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, सुभाष जाटव,के.के.त्रिपाठी,नीरज पारीक,शमशेर रावत,प्रकाश मेहरा, अरविंद पाराशर, अनुपम गोयल, रचित कच्छावा, आदि मौजूद रहे। 

    मंडलों की बैठकें हुईं

    जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को पृथ्वीराज मंडल की बैठक पुरानी मंडी स्थित सामुदायिक भवन, बजरंग मंडल की बैठक रेम्बल रोड स्थित शिव मंदिर, दाहरसेन मंडल की बैठक वैशाली नगर स्थित एजी प्लाजा और दीनदयाल मंडल की बैठक संत कंवरराम काॅलोनी स्थित संत कुटीर में हुई। बैठकों में जन आक्रोश यात्रा का रूट मैप तैयार किया गया। शक्ति केंद्र प्रभारियों प्रशिक्षण दिया गया।

    पर्याप्त प्रचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। बैठकों में नुक्कड़ सभाओं का स्थान तय किया गया। जन आक्रोश यात्रा के दौरान जनसमस्याओं और आमजन से बातचीत के फोटो, वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर जोर दिया गया, ताकि आमजन को इनकी जानकारी मिल सके।

    यात्रा के दौरान अभियान गीत और माइक के माध्यम से लोगों को एकत्रित करने की व्यवस्था तय की गई। स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों, जाति या समूह के नेताओं कोयात्रा से जोड़ने की प्लानिंग बनाई गई।