Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा की JJP अब राजस्‍थान में भी लड़ेगी चुनाव, अजय सिंह चौटाला ने कहा- जेपी नड्डा के साथ बातचीत जारी

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 26 May 2023 08:11 PM (IST)

    जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव मैदा ...और पढ़ें

    Hero Image
    जेजेपी हरियाणा में भाजपा की सहयोगी पार्टी है।

    जयपुर, जागरण संवाददाता। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अब राजस्थान में भी बीजेपी की सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेगी। जेजेपी हरियाणा में भाजपा की सहयोगी पार्टी है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बातचीत जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ज‍िन सीटों पर भाजपा कमजोर स्‍थि‍ति में, उन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव'

    उन्होंने कहा, हम राजस्थान में उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिन सीटों पर भाजपा कमजोर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा 20 से 25 सीटों पर कमजोर है। इनमें से जिन सीटों पर जेजेपी मजबूत है, वहां हम चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जेजेपी सक्रिय हो गई है। उन्होंने शुक्रवार को राजस्थान में पार्टी का विधिवत गठन कर दिया। पृथ्वी मील को पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

    चौटाला ने कहा- गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है

    साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुभाष महरिया के भतीजे प्रतीक महरिया को युवा मोर्चे का अध्यक्ष बनाया है। चौटाला ने कहा मौजूदा अशोक गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। चौटाला ने कहा कि फतेहपुर, सूरतगढ़, कोटपूतली, नोहर, भादरा, लूणकरणसर सहित कई सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे।