Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: भाजपा के 71 विधायक गहलोत सरकार को वापस लौटाएंगे आईफोन-13, कांग्रेस ने किया पलटवार

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Thu, 24 Feb 2022 07:29 PM (IST)

    Rajasthan अशोक गहलोत सरकार राजस्थान का बजट पास होने के बाद सभी 200 विधायकों को महंगे आईफोन दिए गए थे। भाजपा के 71 विधायकों ने बृहस्पतिवार को तय किया है कि वह आईफोन 13 गहलोत सरकार को वापस लौटाएंगे।

    Hero Image
    राजस्थान में भाजपा के 71 विधायक गहलोत सरकार को वापस करेंगे आईफोन 13। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान का बजट पेश होने के बाद अशोक गहलोत सरकार की ओर से सभी 200 विधायकों को महंगे आईफोन दिए गए थे। आईफोन-13 की कीमत करीब एक लाख रुपये की बताई जाती है। ऐसे में भाजपा के 71 विधायकों ने बृहस्पतिवार को तय किया कि वह आईफोन सरकार को वापस लौटाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए आईफोन वापस करेंगे। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आईफोन आज के समय की जरूरत है, इसलिए विधायकों को दिए गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने किया पलटवार

    विधानसभा में सरकारी उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने भाजपा विधायकों के निर्णय पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर ऐसा है, तो फिर भाजपा विधायकों को इससे पहले के बजट में लिए गए लैपटाप और आईपैड भी लौटा देने चाहिए। इस बार भी भाजपा विधायकों ने आईफोन ले लिए हैं। अगर लेने की उनकी इच्छा नहीं थी, तो लेकर ही क्यों गए, तभी मना कर देते।अगर जनता की इतनी ही चिंता थी तो भाजपा विधायकों ने उनके कोष का पैसा क्यों बढ़वाया। भाजपा विधायकों को दिल्ली से इशारा है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सीएम ने बजट पेश किया था। बजट पेश होने के बाद अन्य सालों की तरह इस बार भी विधायकों को अटैची दी गई थी। अटैची में सभी विधायकों को आईफोन-13 का सबसे लेटेस्ट वर्जन दिए हैं। इनकी कीमत करीब 86 हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। करीब पांच हजार की कीमत का अन्य सामान भी दिया गया था। भाजपा के 71 विधायक हैं।राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश में ऐसा पहला राज्य है, जिसने पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की है। राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा कर सकती है, इसके लिए केंद्र सरकार के नियमों की पालना करना आवश्यक नहीं है।

    comedy show banner
    comedy show banner