Rajasthan: सारे इंतजाम फेल, 57 घंटे बोरवेल फंसे रहे पांच वर्षीय बच्चे की मौत; शोक में मां की तबीयत बिगड़ी
राजस्थान में दौसा जिले के कालीखड़ गांव में 160 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरे पांच साल के बच्चे आर्यन को बुधवार देर रात करीब 57 घंटे बाद निकाल लिया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। बता दें कि सोमवार शाम करीब तीन बजे आर्यन खुले बोरवेल में गिर गया था। इसके करीब एक घंटे बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के दौसा में एक पांच वर्षीय लड़के को बोरवेल से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। लड़के को बचाने के लिए 57 घंटे तक चला बचाव अभियान चला लेकिन सब व्यर्थ हो गया। सोमवार शाम करीब तीन बजे आर्यन खुले बोरवेल में गिर गया था। इसके करीब एक घंटे बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
बच्चा करीब 150 फीट की गहराई पर मोटर पर अटका हुआ था
एनडीआरएफ के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि बच्चे को निकालने के लिए बोरवेल से करीब छह फीट दूरी पर समानांतर उतना ही गहरा गड्डा खोदा गया। गड्डे से बोरवेल तक टनल बनाकर बच्चे को बाहर निकालने में सफलता मिली। बच्चा करीब 150 फीट की गहराई पर मोटर पर अटका हुआ था।
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे
बचाव कार्य में 25 ट्रैक्टर व एक दर्जन जेसीबी मशीन सहित अन्य उपकरणों का उपयोग किया गया। बचाव कार्य पर निगरानी के लिए जिला कलेक्टर देवेंद्र यादव दो दिन से मौके पर ही मौजूद रहे। बुधवार को प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे थे।
दरअसल, बच्चा मां के साथ खेत में खेल रहा था। मां पानी की टंकी के निकट काम कर रही थी। इसी दौरान वह खेलता हुआ खुले बोरवेल में गिर गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।