विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bitcoin: राजस्थान में बिटकॉइन के लालच में फंसा स्कूल व्याख्याता, 15 लाख गंवाए

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Wed, 20 Jan 2021 05:14 PM (IST)

Rajasthan राजस्थान में जोधपुर के एक सरकारी स्कूल व्याख्याता को गुजरात के किसी व्यक्ति ने बिटकॉइन की स्कीम समझाकर अपने ...और पढ़ें

राजस्थान में बिटकॉइन के लालच में फंसा स्कूल व्याख्याता। फाइल फोटो
राजस्थान में बिटकॉइन के लालच में फंसा स्कूल व्याख्याता। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। Rajasthan: बिटकॉइन के जरिये जल्दी पैसा बनाने के चक्कर मे जोधपुर के सरकारी स्कूल के व्याख्याता अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई के 15 लाख रुपये गंवा बैठा। हवाला के जरिए रुपये लेने के बाद अब ठगने वाली गैंग से जुड़े लोगों के फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं। ठगी के शिकार हुए शिक्षक ने जोधपुर के महामंदिर थाना में मामला दर्ज कराया है। ठगी करने वाले लोग गुजरात से संबंधित बताए गए हैं। शहर के एक सरकारी स्कूल व्याख्याता को गुजरात के किसी व्यक्ति ने बिटकॉइन की स्कीम समझाकर अपने झांसे में लिया। महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि भदवासिया स्थित परिहार नगर का रहने वाला जयप्रकाश नारायण पुत्र प्रभुदयाल पेशे से सरकारी स्कूल में व्याख्याता है।

उनकी पिछले चार-पांच माह से गुजरात के जयेश भाई, राजेंद्र सिंह, रसुल और राहुल नाम के शख्स से फोनिंग बात होती थी। इन लोगों ने एक दिन बिटकॉइन की बात करते हुए बड़ा मुनाफा होने का प्रलोभन दिया और दी गई रकम को दुगुना करना बताया। इतने समय तक तो कॉल से बात चलती रही। फिर 18 जनवरी को रुपयों के लेन देन की बात हुई। तब झांसे में आए जयप्रकाश नारायण ने हवाला के जरिए 15 लाख रुपये आढतियां (बिचौलिया) तक पहुंचा दिया। जिसके बाद गुजरात से जुड़े लोगों ने अपना फोन बंद कर दिया। लगातार फोन स्विच ऑफ होने के बाद पीड़ित शिक्षक को अपने साथ ठगी होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद उसने बीते तीन दिनों तक लगातार गुजरात के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश नहीं मिलने के बाद आखिरकार पीड़ित शिक्षक पुलिस की शरण ली है। जोधपुर के महामंदिर थाना पुलिस मामले के अनुसंधान कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी देश के विभिन्न स्थानों से इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह से कई लोगों को चूना लगाया जा चुका है।