Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Flood: बाढ़ से बचने के लिए गुरुद्वारे गई थी कलविंदर, वापस नहीं लौटी... इंतजार करते रह गए घरवाले

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 01:12 PM (IST)

    पंजाब के गुरदासपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से कलविंदर कौर नामक एक महिला की दुखद मृत्यु हो गई। वह बाढ़ से बचने के लिए गुरुद्वारे गई थी लेकिन दुर्भाग्यवश डूब गई। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन जलभराव के कारण वे सफल नहीं हो सके। पंजाब में बाढ़ से हालात गंभीर हैं 23 जिलों को बाढ़ग्रस्त घोषित किया गया है और लाखों लोग प्रभावित हैं।

    Hero Image
    पंजाब में बाढ़ से गुरदासपुर के कई इलाके हुए जलमग्न

    जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। पंजाब में हर तरफ पानी ही पानी है और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ग्रस्त गुरदासपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। हालांकि दो लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। महिला का नाम कलविंदर कौर है और वह बाढ़ से बचने के लिए ही गुरुद्वारे गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला को मजदूरों ने भी बचाने की कोशिश की और वह उसे अस्पताल लेकर गए वले किन रास्ते में ही वह दम तोड़ चुकी थी। स्थानीय लोग छत से इस घटना का वीडियो बना रहे थे। महिला के पड़ोसियों का कहना है कि वह उसे बचाने चाहते थे लेकिन इलाके में अधिक जलभराव के कारण वह ऐसा नहीं कर सके।

    बता दें कि पंजाब में बाढ़ से बुरा हाल है। राज्य के 23 जिलों को बाढ़ग्रस्त घोषित किया कगया है। बाढ़ के कारण लोग बाघर हो गए हैं। 3.8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। व्यापक स्थल पर फसल नष्ट हो गई है और राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना और एनडीआरएफ की टीम ग्राउंज स्तर पर लगातार काम कर रही है। गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

    comedy show banner
    comedy show banner