Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तरनतारन पुलिस ने रंगदारी से जुड़ी 3 घटनाओं को किया ट्रेस, दुबई बैठे सत्ता व पक्षी दिला रहे हैं वारदातों को अंजाम

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 03:23 PM (IST)

    तरनतारन पुलिस ने रंगदारी के मामलों में दुबई में बैठे गोपी पक्षी और मंदीप सिंह नामक दो मुख्य आरोपियों की पहचान की है। ये लोग वॉट्सऐप कॉल के जरिए धमकी देते थे और अपने गुर्गों से गोलीबारी करवाते थे। पुलिस ने तीन घटनाओं को सुलझाया है, जिसमें जमीन विवाद और किसानों से लाखों की रंगदारी शामिल है। दो स्थानीय गुर्गों की गिरफ्तारी से दुबई कनेक्शन का खुलासा हुआ।

    Hero Image

    मीडिया को जानकारी देते एसपी अजयराज सिंह, साथ हैं डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा, इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह, परमजीत सिंह विरदी।

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। रंगदारी के लिए वॉट्सऐप कॉल के माध्यम से पहले जान से मरवाने की धमकियां, फिर दहशत पैदा करने के लिए गोलियां चलवाने की वारदातों को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। तरनतारन में हुई तीन घटनाओं को ट्रेस करते हुए पुलिस ने दुबई में बैठे सत्ता व पक्षी के नाम उजागर किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह लोग अपने गुर्गों के माध्यम से रंगदारी की वारदातों को अंजाम दिलाते आ रहे हैं। इससे पहले निशान सिंह व गुरसाहिब सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जिसके आधार पर दुबई से संबंधित आरोपितों का पता उजागर हुआ है।

    एसपी अजयराज सिंह ने बताया कि गांव जगतपुरा निवासी युवक सहजवीर सिंह की शिकायत के आधार पर शनिवार को थाना झब्बाल के प्रभारी परमजीत सिंह विरदी ने निशान सिंह व गुरसाहिब सिंह साबा को गिरफ्तार किया था। अपने भतीजे सहजवीर सिंह की जमीन कब्जाने के लिए चाचा निशान सिंह ने मेहंदीपुर निवासी गैंग्सटर गुरसाहिब सिंह साबा के माध्यम से विदेशी नंबरों से धमकियां दिलवाई थीं।

    दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ लगातार कामयाबी लगी। आठ जून को गांव भगवानपुरा निवासी किसान को पहले वॉट्सऐप पर धमकाया गया। फिर 35 लाख की रंगदारी मांगी गई। इसी तरह छह जून को भिखीविंड निवासी किसान को 20 लाख की रंगदारी के चलते डोनी गैंग्सटर का नाम लेकर धमकाया गया। सीआईए स्टाफ के प्रभारी प्रभजीत सिंह, थाना भिखीविंड के प्रभारी मनोज कुमार, झब्बाल प्रभारी परमजीत सिंह विरदी पर आधारित टीम द्वारा टेक्नीकल एनालिसिस से मामले से जुड़े आरोपितों तक पहुंचने के लिए कुछ सबूत हाथ लगे।

    एसपी ने बताया कि डोनी गैंग्सटर का नाम लेकर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पक्षी निवासी गांव फरंदीपुर द्वारा रंगदारी मांगी जा रही थी। जबकि मंदीप सिंह निवासी वल्टोहा भी इसी कारोबार से जुड़ा निकला। गोपी पक्षी व मंदीप लंबे समय से दुबई में रहते हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में बकायदा एलओसी भी जारी कर दी गई है। मामले से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner