Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'केजरीवाल को सता रही है कुर्सी की चिंता', पंजाब कांग्रेस के इस नेता ने AAP सुप्रीमो पर बोला हमला

    By Jagran News NetworkEdited By: Rajiv Mishra
    Updated: Sun, 22 Jun 2025 03:46 PM (IST)

    पंजाब कांग्रेस ने विकास संगर को पट्टी हलके का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया। जिला अध्यक्ष हरमिंदर सिंह गिल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संगर ने आप सरकार की नाकामियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी संगठनों को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करेगी।

    Hero Image

    पट्टी में आयोजित समारोह मौके मौजूद कांग्रेस पार्टी के नेतागन (फोटो- जागरण)

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विस हलका पट्टी से विकास संगर को कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को संगर जब पट्टी पहुंचे तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत करते दावा किया कि हलके में दिन-रात एक करने वाले हरमिंदर सिंह गिल की अगुवाई में प्रत्येक गांव में लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि साढे तीन वर्ष के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार ने निराशा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा कोआर्डिनेटर लगाए गए विकास संगर ने कहा कि युवा कांग्रेस, एससी, बीसी विंग, महिला मंडल, कांग्रेस सेवा दल, राहुल गांधी कांग्रेस, कांग्रेस ब्रिगेड समेत सभी संगठनों को साथ लेकर पार्टी का ढांचा मजबूत किया जाए। आप सरकार की नाकामियों के खिलाफ कटाक्ष करते संगर ने कहा कि 2022 में बदलाव के नाम पर हर वर्ग के लोगों को गुमराह किया गया।

    उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों से आप सरकार भाग चुकी है। दिल्ली में करारी हार के बाद आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सत्ताहीन हो चुके हैं। अब उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी की गरिमा सता रही है। इसीलिए अपना तानाबाना लेकर पंजाब पर हावी हो रहे हैं। लुधियाना उपचुनाव में महंगी शराब से लेकर राशन बांटने व चुनावी धांधली में कसर नहीं छोड़ी गई।

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि केबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की मनमानी से पट्टी क्षेत्र की पंचायतें तंग आ चुकी हैं। सर्व सम्मति के नाम पर जबर सम्मति का दौर भारी रहा है। वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश के लोग कांग्रेस को पंजाब भर में बड़ी ताकत बनाएंगे।

    इस मौके एसजीपीसी के पूर्व सदस्य सुखविंदर सिंह, जिप के पूर्व चेयरमैन चरनजीत शर्मा, सेवा सिंह उबोके, प्रोफेसर नवरीत सिंह जल्लेवाल, भाग सिंह चक्कवालिया, विजय शर्मा, नगर कौंसिल पट्टी के पूर्व अध्यक्ष दलबीर सिंह सेखों, युवा कांग्रेस के पंजाब महासचिव हरमन सेखों, राम सिंह ने कोआर्डिनेटर विकास संगर को सम्मानित किया।

    comedy show banner
    comedy show banner