मनरेगा के तहत साल भर में 200 दिन काम व दिहाड़ी 700 की जाए : दाऊद
ग्रामीण व खेत मजदूर जत्थेबंदियों के संयुक्त बुलावे पर पंजाब खेत मजदूर सभा ने प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

जासं, तरनतारन : ग्रामीण व खेत मजदूर जत्थेबंदियों के संयुक्त बुलावे पर पंजाब खेत मजदूर सभा के नेता रछपाल सिंह घुरकविड, देहाती मजदूर सभा के नेता करन सिंह फतेहाबाद, मजदूर मुक्ति मोर्चा के नेता बलविदर सिंह गोहलवड़ की अध्यक्षता में सोमवार को डीसी कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर देहाती मजदूर सभा के प्रदेश महासचिव गुरनाम सिंह दाऊद, चमन लाल दराजके, बलदेव सिंह भैल, कामरेड देवी कुमारी, सुखदेव सिंह गोहलवड़, दलविदर सिंह ने संबोधित करते कहा कि रोजगार की गारंटी के लिए मनरेगा मजदूरों को साल भर में 200 दिन काम दिया जाए तथा प्रति दिहाड़ी 700 रुपये का भुगतान किया जाना चाहिए।
इस मौके पर गुरनाम सिंह दाऊद ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। मनरेगा योजना को शहरी क्षेत्रों में भी लागू किया जाए। विधवा, बुढ़ापा व दिव्यांग पेंशन पांच हजार रुपये महीना की जाए। भूमिहीन मजदूरों को पंचायती जमीनों का तीसरा हिस्सा ठेके पर दिया जाए। मजदूरों का सरकारी और गैर सरकारी कर्जा माफ किया जाए। खुदकुशी करने वाले मजदूरों के परिवारों को दस लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि 12 से 14 सितंबर तक इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर बलदेव सिंह पंडोरी, सतनाम सिंह रटौल, कुलवंत सिंह बागडि़या, रेशम सिंह फैलोके, मुख्त्यार सिंह मल्ला, बलदेव सिंह गोहलवड़, सुलखण सिंह गंडीविड, देसा सिंह, जसबीर सिंह वैरोवाल, परमजीत कोटली ने संबोधन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम पर डीसी को सौंपा गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।