विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांव ढोटा के पुल से पिस्टल और कारतूस सहित युवक काबू, जेल भेजा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 27 Jan 2021 11:15 PM (IST)

पुलिस ने .32 बोर की एक पिस्टल और चार कारतूसों के साथ एक युवक को काबू कर केस दर्ज किया है

गांव ढोटा के पुल से पिस्टल और कारतूस सहित युवक काबू, जेल भेजा
गांव ढोटा के पुल से पिस्टल और कारतूस सहित युवक काबू, जेल भेजा

संसू, खडूर साहिब : गांव ढोटा के पुल सूए पर पुलिस ने .32 बोर की एक पिस्टल और चार कारतूसों के साथ एक युवक को काबू कर केस दर्ज किया है। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि थाना वैरोंवाल के एएसआइ अमरजीत सिंह ने रात को नाका लगा रखा था। इस दौरान सूए की पटड़ी पर आ रहे युवक को रोककर तलाशी ली। जिस दौरान 32 बोर का पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। डीएसपी बल्ल ने बताया कि थाना वैरोंवाल में आरोपित के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। किशोरी को किया अगवा, केस

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दे कर अगवा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान गांव नौरंगाबाद के रहने वाले गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है।

थाना सदर तरनतारन पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने आरोप लगाया कि गुरविंदर ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दे कर अगवा कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभजीत सिंह ने बताया कि एएसआइ मुख्त्यार सिंह ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थर्मल प्लांट के पास से ट्रक चोरी

पटियाला निवासी गुरलाल सिंह का ट्रक गोइंदवाल साहिब के थर्मल प्लांट समीप से चोरी हो गया। गुरलाल सिंह निवासी इनक्लेव एक्सटेंशन पटियाला ने बताया कि उसका ट्रक नंबर पीबी 02 सीआर 6729 थर्मल प्लांट पर लगाया गया था। थर्मल प्लांट बंद होने कारण करीब एक माह से वहां पर ट्रक खड़ा था, जिसे अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। एएसआइ हरबंस सिंह ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।