Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tarantaran News: सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर राज्यपाल पुरोहित, खेमकरण में स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 06:32 PM (IST)

    Banwarilal Purohit in Tarantaran सीमावर्ती लोगों की समस्याएं सुननें के लिए पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित वीरवार की दोपहर को खेमकरण पहुंचे। बीएसएफ हेडक्वार्टर में उनका सेना अधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया। बता दें कि राज्यपाल समय-समय पर सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण करते आ रहे है। हालांकि राज्यपाल के स्वागत दौरान सत्तारूढ़ पार्टी से संबंधित कोई भी विधायक मौजूद नहीं था।

    Hero Image
    तरनतारन के दौरे पर पहुंचे राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) इन दिनों सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर हैं, जहां आज वह बॉर्डर एरिया में रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनने के लिए दोपहर में खेमकरण (Banwarilal Purohit on Khemkaran Visit) पहुंचे। बीएसएफ के हेड क्वार्टर में उनका सेना अधिकारी द्वारा उनका स्वागत किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्सर दौरे पर लोगों से मिलते हैं बनवारीलाल पुरोहित

    यहां बाकायदा मंच लगाकर इलाके के लोगों को मौके पर बुलाया गया, जिनको संबोधित करते राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि लोगों की मुश्किलों का समाधान करना सरकार का कर्तव्य होता है। वह समय-समय पर सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण करते आ रहे है।

    बैठक में कुछ किसान नेता मौजूद रहे

    हालांकि राज्यपाल के स्वागत दौरान सत्तारूढ़ पार्टी से संबंधित कोई भी विधायक मौजूद नहीं था। निर्धारित समय से डेढ़ घंटा लेट पहुंचे राज्यपाल के साथ चुनिंदा लोगों से बैठक करवाई गई। बैठक में अधिक तौर पर किसान नेता मौजूद रहे। चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा, फिरोजपुर रेंज के डीआईजी रंजीत सिंह ढिल्लों, डीसी संदीप कुमार, एसएसपी अश्विनी कपूर, के अलावा बीएसएफ के कई अधिकारी समागम में मौजूद रहे।

    Also Read: Punjab News: अब जच्‍चा-बच्‍चा को मिलेगी बेहतर सेहत सुविधाएं, स्‍थापित किए जाएंगे MLCU यूनिट