गांव मनिहाला जय सिंह में रंजिशन कुछ लोगों ने लड़की पर हमला करके किया घायल
गांव मनिहाला जय सिंह में रंजिशन कुछ लोगों ने लड़की पर हमला कर दिया। ...और पढ़ें

संसू, वल्टोहा: गांव मनिहाला जय सिंह निवासी कर्मजीत कौर ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पोती राजविदर कौर को रंजिशन घायल कर दिया गया है। पट्टी अस्पताल में भर्ती राजविदर कौर की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित हरभजन सिंह, बिट्टू सिंह, जीत कौर के खिलाफ थाना कच्चा-पक्का में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वहीं चोहला साहिब में 30 वर्षीय युवक निक्का सिंह पीर बाबा लक्खा दा दाता जी की दरगाह पर मेले मौके कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एएसआइ गुरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपित हरमन सिंह, जग्गू सिंह सनी, लंबू व जंटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। निक्का सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह मेले में संगत को चाय पिला रहा था। इस दौरान कुछ लोग शोर मचा रहे थे। उन्हें रोका तो आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। फरार हुए नशा तस्कर को पनाह देने वाला गिरफ्तार
थाना कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने नशे के मामले में फरार हुए आरोपित आकाशदीप सिंह को पनाह देने के आरोप में कोटली ढोले शाह गांव निवासी धर्मजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर राजिदर सिंह ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि धर्मजीत का आकाशदीप के साथ क्या संबंध हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले चविडा देवी पुलिस चौकी से कुछ लोग नशे के मामले में पकड़े आकाशदीप को छुड़ाकर ले गए थे। पुलिस को सूचना और सुबूत मिले थे कि आरोपित आकाशदीप सिंह कोटली ढोले शाह गांव के धर्मजीत सिंह के घर में छुपा है। जब पुलिस ने छापामारी की तो आरोपित फरार हो चुका था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।