पुलिस की एंटी ड्रोन टीम में तैनात जवान ही सरहद पार से मंगवाता रहा नशा; तरनतारन में 15 किलो हेरोइन के साथ अरेस्ट
सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी को रोकने के लिए तैनात एंटी ड्रोन टीम का एक पुलिस जवान ही ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
एंटी-ड्रोन टीम का कांस्टेबल 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 100 करोड़ रुपये।
बीएसएफ ने तरनतारन में की कार्रवाई, एनसीबी भी जांच में।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। सीमा पार से ड्रोन से होने वाली नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा तैयार की गई एंटी ड्रोन टीम का कांस्टेबल ही बीएसएफ ने अरेस्ट किया है। आरोपी कांस्टेबल से 15 किलोग्राम के करीब हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी इंटरनेशनल वेल्यू ही तकरीबन 100 करोड़ रुपए के करीब हे।
जानकारी के अनुसार, सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से गिराई जाने वाली नशीली खेप पर नजर रखने और उसे नाकाम करने के लिए एंटी ड्रोन स्थापित किया गया है। आरोपी सिपाई इसी एंटी ड्रोन टीम में तैनात था। आरोपी की पहचान थाना सराय अमानत खां के गांव भूसे निवासी नंबरदार रंजीत सिंह के बेटे करनबीर सिंह के तौर पर हुई है।
कुछ समय पूर्व वे थाना भिखीविंड अंतर्गत आती पुलिस चौकी सुरसिंह में बतौर मुंशी तैनात रहा है। करीब डेढ़ माह पहले ही उसका तबादला एंटी ड्रोन पार्टी में करवा लिया था।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा की हत्या के बाद पंजाब में हड़कंप, अमृतपाल की पार्टी के कई कार्यकर्ता हिरासत में; तरसेम सिंह ने लगाए आरोप
बीएसएफ को मिली सूचना के बाद हुई कार्रवाई
बीएसएफ की 115 बटालियन को सूचना मिली कि ड्रोन के माध्यम से मंगवाई गई हेरोइन की बड़ी खेप उक्त कांस्टेबल ठिकाने लगाने जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर बीएसएफ ने थाना सराय अमानत खां अंतर्गत आते गांव लहियां पुल ड्रेन समीप नाकाबंदी की। जिस दौरान कांस्टेबल को प्लास्टिक के बैग समेत काबू किया गया।
यह भी पढ़ें- 'परविंदर सिंह झोटा को मिले शहीद का दर्जा', मानसा में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले राजा वड़िंग
NCB ने भी पूछताछ की शुरू
सुरक्षा बल ने आरोपी सिपाही को तुरंत हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बीएसएफ की टीम ने बैग की तलाशी दौरान हेरोइन के 15 पैकेट जब्त किए। जांच के बाद खेप का कुल वजन 15 किलो निकला। जिसे जब्त कर बीएसएफ और पुलिस ने आगे जांच शुरू कर दी है। इस दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम भी पहुंची है, जिसने कांस्टेबल से पूछताछ शुरू कर दी है।
