पंजाब गवर्नर का तरनतारन दौरा, बाढ़ पीड़ितो को मदद और मुआवजे का वादा
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने तरनतारन में हरिके हेड वर्कस का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए। गवर्नर कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्थिति से अवगत कराया है। बाढ़ से पंजाब के 12 जिले प्रभावित हुए हैं किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

जागरण संवाददाता, तरनतारन। मंगलवार को पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया हरिके हेड वर्कस पर पहुंचे।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए संबंधित जिला प्रशासन को राहत कार्यों बाबत दिशा-निर्देश जारी किए। गवर्नर क
टारिया ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा देश के प्रधानमंत्री के साथ राब्ता करते हुए मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया गया है।
बाढ़ के कारण पंजाब के 12 जिलों के लोग काफी प्रभावित हुए हैं। किसानों की फसलों का भी भारी नुकसान हुआ है।
प्रभावित क्षेत्रों की गिरदावरी के लिए टीमें तैनात की जाएंगी, ताकि पीड़ितों को मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदा से पहले ही राज्य सरकारों को मुआवजे का पैसा जारी कर दिया जाता है, चाहे आपदा आए या ना आए। राज्य सरकार वह पैसा खर्च कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।