तरनतारन में दूधवाले ने ASI की पत्नी से किया रेप, पिस्टल के बल पर बंधक बनाया; अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल
दूध देने वाले युवक ने पिस्टल के बल पर पुलिसकर्मी की पत्नी से दुष्कर्म किया, जेवर लूटे और वीडियो बनाकर ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पिस्तौल के बल पर ASI की पत्नी से हैवानियत
बंधब बना दुष्कर्म का वीडियो बनाया
रेप के बाद महिला के गहने लूटे
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। तरनतारन के झब्बाल अमृतसर बाइपास समीप पाश कालोनी में रहते पंजाब पुलिस के एएसआइ की पत्नी से पिस्टल के बल पर दुष्कर्म करने, सोने के जेवरात उतारने व अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। 10 जून से संबंधित उक्त घटना की थाना सिटी की सब इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर ने पड़ताल की। जिसके बाद आरोपित निर्मलजीत सिंह निम्मा खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरु कर दी गई।
पुलिस लाइन में तैनात एएसआइ केे घर दूध डालने लिए निर्मलजीत सिंह निम्मा नामक शख्स आता था। एएसआइ की गैर-मौजूदगी में निम्मा 10 जून को सुबह करीब 9 बजे उसके घर में दाखिल हुआ। घर में अकेली कामकाज कर रही एएसआइ की पत्नी को पिस्टल के बल पर कमरे में बंधक बना दुष्कर्म किया गया। इस दौरान पीड़िता द्वारा पहने हुए सोने के जेवरात भी उतार लिए गए।
महिला को ब्लैकमेल करने लिए निम्मा ने अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला मुताबिक आरोपित उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा। पहले वह चुप रही। फिर उसने अपने पति को सारी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- जर्मनी में बैठे सप्लायर के जरिये पहुंचे हथियार, तरनतारन में टेस्टिंग; चंडीगढ़ के जानकीदास हत्याकांड में खुलासा
लिखित शिकायत के बाद जांच शुरू
जिस दौरान पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर ने मामले की पड़ताल की। जिस दौरान निर्मजीत सिंह निम्मा पुत्र सवरन सिंह निवासी बैक साइड ढिल्लों रिजोर्ट तरनतारन के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया। आरोपित की गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरु कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में ASI को गोली मारने वाले का हुआ एनकाउंटर, नाकाबंदी के दौरान क्रास फायरिंग में मारा गया; सिपाही घायल
पहले भी दर्ज हैं केस
अमृतसर के थाना ई डिविजन में 11 अगस्त 2019 को दो पहिया वाहन चोरी करने का केस दर्ज किया गया था। जबकि इसी पुलिस थाने में 14 अप्रैल 2022 को लोगों के मोबाइल चोरी करने का केस दर्ज किया गया था। लोगों के घरों में दूध डालने का कारोबार करते निम्मा की गिरफ्तारी लिए शनिवार को पुलिस ने उसके घर में दबिश दी, लेकिन वह घर में मौजूद नहीं था।
