Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से हर वर्ग के लोगों को मिलती है शिक्षा : सिदबाद

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 20 Oct 2021 11:35 PM (IST)

    भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फैली हुई हैं। क्योंकि वह संस्कृत स्लोक के पहले निर्माता व आदि कवि भी हैं।

    Hero Image
    भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से हर वर्ग के लोगों को मिलती है शिक्षा : सिदबाद

    गुरलाल हंस, तरनतारन

    भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में फैली हुई हैं। क्योंकि वह संस्कृत स्लोक के पहले निर्माता व आदि कवि भी हैं। भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रामायण लिखी गई थी। यह कहना है भगवान वाल्मीकि शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सिदबाद का।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में गांधी पार्क से शोभा यात्रा की शुरुआत मौके उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने जहां भगवान श्री राम चंद्र जी के चरित्र का वर्णन किया। वहीं मानवीय समाजिक कदरों, कीमतों और भारतीय सभ्याचार का उल्लेख अपने महाकाव्य में किया।

    सिदबाद ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से हर वर्ग के लोगों को शिक्षा मिलती है। भगवान वाल्मीकि शक्ति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह मिटू की अगुआई में विशाल मार्च का पूरे शहर में पुष्प-वर्षा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरभजन सिंह, अर्जुन सिंह, सतनाम सिंह, वरिदर सिंह कंडा, बाबा बलविदर सिंह, शिवा पहलवान, पुषपिदर सिंह बंटी, अमनदीप सिंह, बलबीर सिंह हीरा, भुट्टो शाह, विजय चघियाड़ा, अवतार सिंह बंटी ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव की बधाई दी। विशाल मार्च ने भगवान वाल्मीकि चौक स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका, यहां पर शहर के लोगों ने जयघोष से स्वागत किया। श्रद्धा से मनाया गया भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट उत्सव

    बुधवार को भक्तजनों ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव पर मंदिरों में जाकर सृष्टि रचयिता भगवान वाल्मीकि जी के दरबार में नतमस्तक होकर परिवार की सुख शांति के लिए आराधना की। कई मंदिरों में भगवान वाल्मीकि जी का गुणगान भी किया गया।

    भगवान वाल्मीकि आश्रम श्री राम तीर्थ के पवित्र सरोवर में बने मंदिर भगवान वाल्मीकि जी के दरबार में नतमस्तक होकर पूजा अर्चना की। भगवान वाल्मीकि जी के पावन मंदिर में कुमार दर्शन, विकी गिल, जस्सी गिल, राकेश, राखी, पवन द्राविड़ व अन्य ने गुणगान किया।

    पावन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी की ओर से तीर्थ में मिठाइयां भी वितरित की। केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर हाथी गेट में हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर योगराज मल्होत्रा, विमल कुमार, नीटू, अशोक भटटी, बब्बी पहलवान, गोपाल खोसला, त्रिलोक गिल व अन्य सदस्य शामिल थे। गोदाम मोहल्ला, कटरा शेर सिंह स्थित भगवान वाल्मीकि मिलाप सभा मंदिर में भी भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    भगवान वाल्मीकि श्री धूना साहिब में महंत मलकीत नाथ से पूजा अर्चना की। लोगों ने दरबार में हाजिरी भर कर भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    गेट खजाना स्थित चौक में भी भगवान वाल्मीकि जी के पावन दिवस पर समागम किया गया। इस तरह लाहौरी गेट अंदरून भगवान वाल्मीकि मंदिर, भगवान वाल्मीकि मंदिर, चिटटा गुंबद, हुसैनपुरा, रामबाग, गोपाल नगर व अन्य महानगर के मंदिरों में भक्तों ने भगवान वाल्मीकि जी के दरबार में नतमस्तक होकर पूजा अर्चना की। भगवान वाल्मीकि चौक नजदीक रेलवे वर्कशॉप में पावन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी तथा विश्व वाल्मीकि धर्म संगठन की ओर से के काटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर कुमार दर्शन, राकेश रिकू, मोनू, वरिदर अटवाल, अविनाश शैला व अन्य सदस्य शामिल थे।

    comedy show banner