Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tarn Taran Politics: कोविड का सहारा ले रही केंद्र की मोदी सरकार भारत जोड़ो यात्रा रुकेगी नहीं: सांसद औजला

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 03:42 PM (IST)

    राहुल गांधी की अगुआई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी के चलते केंद्र सरकार घबराहट में है। इसे रोकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कोविड का सहारा ले रही है परंतु यह यात्रा रुकेगी नहीं।

    Hero Image
    कोविड का सहारा ले रही केंद्र की मोदी सरकार: सांसद औजला

    तरनतारन, जगरण संवाददाता : राहुल गांधी की अगुआई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी के चलते केंद्र सरकार घबराहट में है। इसे रोकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कोविड का सहारा ले रही है, परंतु यह यात्रा रुकेगी नहीं। यह कहना है अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला का। कांग्रेस नेता डा. संदीप अग्निहोत्री की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में औजला ने कहा कि देश के लोगों को धर्मो में बांटने के लिए हो रही राजनीति चिंता का विषय है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रा के जरिये कांग्रेस मजबूती की राह पर 

    इसे दिखाते हुए राहुल गांधी ने यह यात्रा शुरू की है। इसके जरिए कांग्रेस मजबूती की राह पर है। औजला ने कहा कि आठ जनवरी को पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप राजपुरा में राहुल गांधी का स्वागत करेगी। इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमिंदर गिल, डा. संदीप अग्निहोत्री, एनएसयूआइ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितिक अरोड़ा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप दोदे, विशाल शर्मा, सोनू टोकीलो भी मौजूद थे।

    भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने की राजनीति है

    विधानसभा हलका तरनतारन के कांग्रेस नेताओं व सरपंचों की बैठक की गई। इसकी अगुआई करते हुए वरिष्ठ नेता डा. संदीप अग्निहोत्री ने अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमिंदर सिंह गिल का स्वागत करते कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश को जोडऩे की राजनीति कर रही है। इससे घबराहट में आकर केंद्र की भाजपा व राज्य की आम आदमी पार्टी बदले की भावना से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दबाने के प्रयास में है, परंतु कांग्रेसी डरने वाले नहीं। संदीप ने कहा कि चुनावी वादों से भागी आम आदमी पार्टी अब नशे के मामले में चुप है। किसान एक माह से डीसी कार्यालय घेरे बैठे हैं।

    आठ जनवरी को राजपुरा पहुंचेंगे पार्टी कार्यकर्ता

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए विस हलका तरनतारन से संबंधित पार्टी कार्यकर्ता आठ जनवरी को राजपुरा पहुंचेंगे। इस मौके सांसद गुरजीत औजला, जिला अध्यक्ष हरमिंदर गिल व उपाध्यक्ष बेअंत सिंह शेरों को सम्मानित किया गया। बैठक में एनएसयूआइ नेता रितिक अरोड़ा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सोनू दोदे, विक्रम सिंह ढिल्लों, शुबेग सिंह धुन्न, अवतार सिंह तनेजा, जगमीत सिंह ढिल्लों, यशपाल शर्मा, खजान सिंह मौजूद थे।

    प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला। साथ हैं हरमिंदर सिंह गिल, डा. संदीप अग्निहोत्री, रितिक अरोड़ा व संदीप दोदे(दाएं) कांग्रेस भवन पहुंचने पर सांसद गुरजीत औजला व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरमिंदर गिल को सम्मानित करते वरिष्ठ नेता डा. संदीप अग्निहोत्री। इस मौके रितिक, सोनू दोदे, शुबेग सिंह, यशपाल शर्मा समेत कई वर्कर व नेता मौजूद रहेl जागरण