तरनतारन में गैंगस्टरों की धमकियों से सहमे आढ़ती ने शूटर समझ अज्ञात पर चला दी गोलियां, एक की मौत और दो घायल
तरनतारन के खेमकरण में शूटरों के संदेह के चलते आढ़ती मनजीत सिंह कट्टा द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक ...और पढ़ें

घटनास्थल पर आढ़ती।
HighLights
आढ़ती मनजीत कट्टा ने अज्ञात लोगों पर चलाई गोली।
गैंगस्टरों की धमकियों से खौफजदा होकर किया हमला।
एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। तरनतारन के कस्बा खेमकरण स्थित आसल रोड पर बुधवार की दोपहर को एक आढ़ती ने गैंगस्टरों की धमकियों से खौफजदा अज्ञात लोगों पर फायरिंग कर दी। आढ़ती व ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा द्वारा शूटरों के संदेह के चलते गोलियां चलाई गईं। तीन लोगों को गोलियां लगीं। जिस दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दो को भिखीविंड के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरु कर दी है।
भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सटे कस्बा खेमकरण निवासी मनजीत सिंह कट्टा अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर घरियाला मंदिर से माथा टेककर वापस खेमकरण लौट रहे थे। मनजीत सिंह कट्टा जब गांव मेहंदीपुर मोड़ पर पहुंचा तो उसके पीछे अन्य गाड़ी लगी हुई थी।
यह भी पढ़ें- मानसा में पुलिस कार्रवाई की जत्थेदार गड़गज्ज ने की निंदा, पगड़ियों और कक्कारों की बेअदबी को बताया शर्मनाक
खौफ में चला दी गोलियां
कट्टा जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंचे, उक्त गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरु कर दीं। जिस दौरान तीन लोग घायल हो गए। गोलियां लगने से घायलों में से गुरसेवक सिंह की मौत हो गई। जबकि हरकीरत सिंह व साजन सिंह को गंभीर हालत में भिखीविंड के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस घटनाक्रम के बाद कट्टा ने सार्वजनक तौर पर भीड़ को संबोधन भी किया।
यह भी पढ़ें- मानसा पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, मृतक दलजीत के परिवार से की मुलाकात; पुलिस कार्रवाई पर भड़के
पहले भी मिलती रहीं धमकियां
ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा को कई दिनों से गैंग्सटरों की ओर से धमकियां मिल रही थीं। जिसके चलते उसे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कांस्टेबल भी मुहैया करवाया गया था। जबकि कट्टा ने निजी तौर पर अपनी सुरक्षा रखी थी।
मनजीत ने घटना के बाद कहा कि यह लोग रंगदारी से संबंधित हैं। अपना बचाव खुद ही किया जाए। एसएसपी सुरेंद्र लांबा का कहना है कि ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा द्वारा साथियों से मिलकर जो गोलीबारी की। वह छोटा अपराध नहीं। संदेह के चलते गोलियां चलाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मौके पर डीएसपी अतुल सोनी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा जांच शुरु कर दी गई।
