चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हादसा, सतिंदर सरताज के शो का साउंड सिस्टम ला रही गाड़ी रूपनगर में खाई में गिरी; 4 की मौत
चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग पर गांव देहणी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साउंड सिस्टम ले जा रही गाड़ी खाई ...और पढ़ें
HighLights
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर देहणी गांव के पास हादसा।
साउंड सिस्टम ले जा रही गाड़ी गहरी खाई में गिरी।
इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत।
जागरण संवाददाता, कीरतपुर साहिब (रूपनगर)। चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग पर स्थित गांव देहणी के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साउंड सिस्टम का सामान लेकर जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते बचाव दल मौके पर पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साउंड सिस्टम से लदी गाड़ी में सवार लोग कुल्लू में दशहरा मेले के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव देहणी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें- होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस का था आरोपी

क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
ढाई घंटे बाद बाहर निकाली गई गाड़ी
हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया। खाई की गहराई और गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गाड़ी के क्षतिग्रस्त केबिन से मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें- रावण के पुतले पर मुख्यमंत्री मान, मेयर और विधायक की तस्वीरें लगाईं, लुधियाना में अकाली पार्षद समेत 7 पर FIR दर्ज
पुलिस ने जांच की शुरू
घटना की सूचना मिलने पर कीरतपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान और अन्य विवरणों के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश! लुधियाना के ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग; दो दिन में दूसरी वारदात
