विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस का था आरोपी

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:59 AM (IST)

फिरोजपुर के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपित और नामी गैंगस्टर आशीष चोपड़ा की होशियारपुर जेल में इलाज के दौरान ...और पढ़ें

गैंगस्टर आशीष चौपड़ा की फाइल फोटो।

गैंगस्टर आशीष चौपड़ा की फाइल फोटो।

HighLights

  1. गैंगस्टर आशीष चोपड़ा की होशियारपुर जेल में मौत हुई।

  2. वह फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी था।

  3. मौत के कारणों की न्यायिक जांच और पोस्टमार्टम होगा।

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपित और नामी गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष की होशियारपुर जेल में मौत हो गई। कुछ समय से बीमार चल रहे आशीष की रात को तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मामले में पोस्टमार्टम करवाने के साथ न्यायिक जांच भी करवाई जाएगी। आशीष की मौत से फिरोजपुर में 3 सितंबर 2024 को हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

3 सितंबर 2024 को हुए ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपित आशीष चोपड़ा को पुलिस ने 12 मार्च 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- रावण के पुतले पर मुख्यमंत्री मान, मेयर और विधायक की तस्वीरें लगाईं, लुधियाना में अकाली पार्षद समेत 7 पर FIR दर्ज

आरोपी के खिलाफ LOC था जारी

उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। जांच से जुड़ी जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के तालमेल से उसकी लोकेशन मध्य एशिया के एक देश में मिली थी। इसके बाद उसे वहां से डिपोर्ट करवाकर भारत लाया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर काबू कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आयोग ने तैयारियां की शुरू, 12 नवंबर से होगी EVM और वीवीपैट की जांच

हेरोइन तस्करी में भी सामने आए थे संबंध

पुलिस जांच से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, आशीष के कथित तौर पर पाकिस्तान के नशा तस्करों से भी संबंध थे और हेरोइन तस्करी के नेटवर्क में उसकी भूमिका की बात सामने आई थी। फिरोजपुर के तिहरे हत्याकांड में उसका नाम प्रमुखता से सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब होशियारपुर जेल में उसकी मौत के बाद पोस्टमार्टम और न्यायिक जांच के जरिए मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मोगा अंगदपुरा गोलीकांड: 19 घंटे बाद साहिल और गगनदीप का अंतिम संस्कार, परिजनों को मिला न्याय व सरकारी मदद का भरोसा