विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आयोग ने तैयारियां की शुरू, 12 नवंबर से होगी EVM और वीवीपैट की जांच

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:00 AM (IST)

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के जिलों में बारह ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. निर्वाचन आयोग ने पंजाब चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कीं।

  2. 12 नवंबर से ईवीएम और वीवीपैट की जांच शुरू होगी।

  3. अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट जांच प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के प्रतिनिधियों ने सोमवार को ईवीएम की जांच और चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के कार्यालय के अनुसार जिलों में 12 नवंबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू होगी। यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मोगा अंगदपुरा गोलीकांड: 19 घंटे बाद साहिल और गगनदीप का अंतिम संस्कार, परिजनों को मिला न्याय व सरकारी मदद का भरोसा

अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यशाला में बीईएल के विशेषज्ञ इंजीनियरों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जांच से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इसके बाद व्यावहारिक प्रशिक्षण, मूल्यांकन और अधिकारियों की शंकाओं के समाधान के लिए सत्र आयोजित किया गया। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, एफएलसी के नोडल अधिकारी, मास्टर ट्रेनर और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें- जालंधर में हॉकी स्टार मनदीप के घर पहुंची टीम इंडिया, कोच और खिलाड़ियों ने चखा पंजाबी जायका; ढोल की थाप पर किया भांगड़ा

विभिन्न एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा

एफएलसी कार्यशाला के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्तों, महानिदेशकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी तथा केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की।

बैठक में चुनावी तैयारियों और प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका की समीक्षा की गई। आयोग ने सभी एजेंसियों के बीच समन्वय और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन पर जोर दिया, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जा सकें।

यह भी पढ़ें- फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र पर एक्सटेंशन! होशियारपुर के स्वास्थ्य विभाग में मामले की जांच हुई शुरू