Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tarantaran News: मारपीट में घायल AAP नेता ने सर्जिकल वार्ड में मनाया जन्मदिन, मरीज हुए परेशान

    By DHARAMBIR SINGH MALHAREdited By: Vipin Kumar
    Updated: Sat, 29 Oct 2022 05:17 PM (IST)

    Tarantaran News गांव पलासौर में आम आदमी पार्टी के युवा नेता अर्जन सिंह की कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाए गए अर्जन सिंह ने अपना जन्म दिन दोस्तों के साथ मनाते खूब भंगड़ा डाला।

    Hero Image
    Tarantaran News: आप नेता ने अस्पताल में मनाया जश्न। (जागरण)

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। Tarantaran News: दिवाली की रात को गांव पलासौर में आम आदमी पार्टी के युवा नेता अर्जन सिंह की कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाए गए अर्जन सिंह ने अपना जन्म दिन दोस्तों के साथ मनाते खूब भंगड़ा डाला। जिसके चलते सर्जिकल वार्ड में दाखिल मरीज परेशान होते रहे। गांव पलासौर निवासी आम आदमी पार्टी के युवा नेता अर्जन सिंह पर दिवाली की रात करीब नौ बजे दर्जन से अधिक लोगों ने उस समय हमला किया, जब वह घर के बाहर मौजूद था। आरोपितों ने तेजधार हथियारों का प्रयोग करते अर्जन सिंह का एक हाथ और नाक काट डाला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

    सिविल अस्पताल की सर्जिकल वार्ड में दाखिल अर्जन सिंह ने वीरवार की रात को वार्ड में अपने दोस्त बुलाकर जन्मदिन मनाते खूब जश्न  मनाया। जन्मदिन पर केक काटने की रस्म से लेकर खान-पान का दौर भी चला। वार्ड में दाखिल मरीजों सेवक सिंह, कुलजिंदर कौर, बलदीप सिंह व उनके परिजनों कृपाल सिंह, बलवीर सिंह, महिंदरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि जन्मदिन का जशन मनाते समय दर्जन भर युवकों के पास हथियार भी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के एसएमओ को जानकारी भी दी गई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि जन्मदिन से संबंधित वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी हुई।

    समाज सेवकों ने उठाए सवाल

    अखिल भारतीय संघर्ष दल के जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह मुरादपुरा, पंजाब मानवधिकार संगठन मोर्चा के प्रदेश चेयरमैन महिंदर सिंह पालम, समाज सेवक मनदीप शर्मा का कहना है कि सिविल अस्पताल में मरीजों का इलाज कम व अैश प्रस्ती अधिक हो रही है। प्रबंधों को लेकर मामले की जांच करवाई जानी चाहिए।

    नहीं मिली कोई शिकायत : पड्डा

    एसएमओ डा. रमनदीप सिंह पड्डा का कहना है कि सर्जीकल वार्ड में दाखिल मरीज द्वारा अपने दोस्त बुलाकर जन्म दिन मनाने की मुझे कोई शिकायत नहीं मिली। पड्डा ने कहा कि शिकायत मिलती है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।

    सिविल सर्जन से मांगी है रिपोर्ट : डीसी

    डीसी मोनीश कुमार कहते है कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के साथ-साथ अस्पताल के प्रबंधों की रिपोर्ट सिविल सर्जन से मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।