Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रितिक अरोड़ा बने एनएसआइ के प्रदेश महासचिव

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 18 Jun 2021 04:52 PM (IST)

    एनएसयूआइ के हलका अध्यक्ष रितिक अरोड़ा को मुख्यमंत्री की सिफारिश पर प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

    Hero Image
    रितिक अरोड़ा बने एनएसआइ के प्रदेश महासचिव

    जागरण संवाददाता, तरनतारन : कोरोना काल के दौरान समाज सेवा करने वाले नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआइ) के हलका अध्यक्ष रितिक अरोड़ा को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की सिफारिश पर प्रदेश महासचिव बनाया गया है। एनएसयूआइ के प्रदेशाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने रितिक अरोड़ा को नियुक्त-पत्र सौंपते हुए सम्मानित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस पार्टी में तीसरी पीढ़ी से जुड़े रितिक अरोड़ा की ओर से कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों की खुलकर मदद की गई थी। छात्रों के हितों की आवाज बुलंद करने वाले रितिक की सिफारिश प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा संयुक्त तौर पर की गई। जिसके बाद एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा को रितिक अरोड़ा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने का आदेश दिया। अक्षय शर्मा ने रितिक अरोड़ा को नियुक्त-पत्र सौंपते हुए लड्डू से मुंह मीठा करवाया। अक्षय शर्मा ने बताया कि रितिक अरोड़ा को एनएसयूआइ प्रदेश की जिम्मेदारी के साथ-साथ तरनतारन जिले के इंचार्ज की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रदेशाध्यक्ष अक्षय शर्मा, ओएसडी मुख्यमंत्री अंकित बांसल का धन्यवाद किया।

    उधर, खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिपा, विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, हरमिदर सिंह गिल, रमनजीत सिंह सिक्की, सुखपाल सिंह भुल्लर, प्रदेश कांग्रेस के सचिव जनक राज अरोड़ा, डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, अवतार सिंह तनेजा, चेयरमैन हरजिदर सिंह ढिल्लों, संदीप कुमार सोनू, संजीव कुंद्रा और एडवोकेट मनोज अग्निहोत्री ने रितिक अरोड़ा को बधाई दी।