Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरमिंदर गिल, किरनजीत मिट्ठा, भुल्लर और पलासौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2022 11:30 AM (IST)

    पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिदर सिंह राजा वड़िंग की तरफ से जिला कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है।

    Hero Image
    हरमिंदर गिल, किरनजीत मिट्ठा, भुल्लर और पलासौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिदर सिंह राजा वड़िंग की तरफ से जिला कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। ऐसे में तरनतारन जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए भी कई नेता दौड़ में हैं। इनमें पट्टी के पूर्व विधायक हरमिदर सिंह गिल, किरनजीत सिंह मिट्ठा, राजबीर सिंह भुल्लर और मनिदरपाल सिंह पलासौर दौड़ में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें गिल सबसे आगे हैं और उनके नाम पर कई अन्य नेताओं ने सहमति जताई है। अब आने वाले दिनों में कांग्रेस हाईकमान की ओर से किसके नाम पर मुहर लगाई जाती है, यह देखना बाकी है। वर्ष 2017 में पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों को हराकर विधानसभा हलका पट्टी से विधायक बने हरमिदर सिंह गिल 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के लालजीत सिंह भुल्लर से बड़े मार्जन से हारे थे। प्रदेश में कांग्रेस कमेटी का कोई भी अध्यक्ष बना, उसी के साथ हरमिदर सिंह गिल की सुर मिलती रही। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई हार के बाद प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी अमरिदर सिंह राजा वड़िंग को मिलते ही उन्होंने गिल को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया है। मिट्ठा को सिद्धू ने जिला अध्यक्ष बनाया था

    पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के करीबी रहे किरनजीत सिंह मिट्ठा को नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल दौरान जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। मिट्ठा को खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिपा का समर्थन प्राप्त है। मिट्ठा दोबारा जिला अध्यक्ष की नई पारी खेलना चाहते है। कार्यकारी अध्यक्ष भुल्लर भी हाईकमान के संपर्क में

    जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर भी जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए हाईकमान से राबता बनाने में लगे है। पूर्व सीपीएस व शिअद नेता प्रो. जगीर सिंह वरनाला के पोते राजबीर सिंह भुल्लर इन दिनों पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिदर सिंह राजा वड़िंग के साथ भी देखे जाते है। पलासौर का अग्निहोत्री से है छत्तीस का आंकड़ा

    पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के करीबी रहे मनिदरपाल सिंह पलासौर पंजाब कांग्रेस के महासचिव है। विधानसभा के चुनाव में उन्होंने डा. धर्मबीर अग्निहोत्री को टिकट देने का विरोध किया था। टिकट मिली तो पलासौर ने डा. अग्निहोत्री के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर खुलकर प्रचार किया। इसके चलते पलासौर और अग्निहोत्री के बीच सियासी तौर पर छत्तीस का आंकड़ा है। कोट्स

    कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी के पास जिला कांग्रेस की अध्यक्षता के लिए कई अनमोल हीरे हैं। पार्टी किस नेता को जिले की जिम्मेदारी सौंपती है, यह अभी बताना मुनासिब नहीं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का अंतिम निर्णय केंद्रीय कमेटी की ओर से लिया जाएगा।

    -अमरिदर सिंह राजा वड़िंग, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष