Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरजिंदर ढिल्लों बने तरनतारन नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:08 AM (IST)

    लंबे समय के इंतजार के बाद नगर सुधार ट्रस्ट की चेयरमैनी आखिर हरजिंदर सिंह ढिल्लों के खाते में चले ही गई।

    हरजिंदर ढिल्लों बने तरनतारन नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन

    लंबे समय के इंतजार के बाद नगर सुधार ट्रस्ट की चेयरमैनी आखिर हरजिंदर सिंह ढिल्लों के खाते में चले ही गई। विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री के करीबी हरजिंदर सिंह ढिल्लों जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए जहां झब्बाल क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाई, वहीं गुरु नगरी के कई परिवारों को शिअद से तोड़कर कांग्रेस के पक्ष में किया था। इसके चलते उनको वफादारी के ईनाम में यह चेयरमैनी मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री गुरु अर्जुन देव जी के 400 साला शहीदी पर्व मौके 2006 में तरनतारन जिला बना था तो कैप्टन अमरिदर सिंह ने प्रो. गुरविंदर सिंह ममणके को ट्रस्ट का पहला चेयरमैन बनाया था। गठजोड़ सरकार के कार्यकाल दौरान लगातार दस वर्ष यह चेयरमैनी भाजपा के खाते में आ गई थी। इस पर चंद्र अग्रवाल लगातार विराजमान रहे। हालांकि कुछ देर के लिए बीबी सरबजीत कौर बाठ भी चेयरपर्सन की जिम्मेदारी निभाती रही हैं। 2017 में कांग्रेस सरकार के बाद ट्रस्ट की चेयरमैनी के लिए हरजिंदर सिंह ढिल्लों के अलावा कई और नाम चल रहे थे। विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री के करीबी माने जाते हरजिंदर सिंह ढिल्लों वाइन किंग के तौर पर भी जाने जाते रहे हैं। सोमवार को विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने वीडियो कॉल पर बातचीत करके पहले उनका हालचाल जाना और फिर ट्रस्ट की चेयरमैनी बाबत जानकारी दी। होटल सेवन स्टार के मालिक हरजिंदर सिंह ढिल्लों के नाम पर मोहर लगते ही कांग्रेस वर्करों में खुशी की लहर शुरू हो गई।

    उधर एडवोकेट जतिंदर सूद, कांग्रेसी नेता कुलवंत सिंह सिद्धू, कश्मीर सिंह भोला, एडवोकेट अमनदीप सूद, सोनू दोदे, अवतार सिंह तनेजा, मंजीत सिंह ढिल्लों, जनक राज अरोड़ा, गुरमिंदर सिंह रटौल, एनएसयूआइ नेता रितिक अरोड़ा, मनोज अग्निहोत्री ने हरजिंदर सिंह ढिल्लों व जगजीत सिंह ढिल्लों को बधाई दी। कैप्टन व अग्निहोत्री का किया धन्यवाद

    नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनने पर हरजिंदर सिंह ढिल्लों व उनके लड़के जगजीत सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिदरा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, सांसद जसबीर सिंह डिंपा, विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री के अलावा डॉ. संदीप अग्निहोत्री का धन्यवाद करते कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे ईमानदारी से निभाया जाएगा।