तरनतारन में पत्नी के सामने ASI की हत्या, शूटरों ने सीने में उतारी दो गोलियां; तीन संदिग्ध हिरासत में लिए
तरनतारन में पत्नी की आंखों के सामने काउंटर इंटेलिजेंस के एएसआई इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गैंगस्टर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली है।

मृतक एएसआई की फाइल फोटो।
HighLights
तरनतारन में काउंटर इंटेलिजेंस के एएसआई इकबाल सिंह की हत्या।
गैंगस्टर प्रभजीत दासुवाल समेत कई गिरोहों ने ली जिम्मेदारी।
पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच जारी।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। पंजाब के फिरोजपुर में तैनात काउंटर इंटेलिजेंस के एएसआई इकबाल सिंह की बाईक सवारों ने तरनतारन के नौशहरा पन्नूआ में गोलियां मारकर हत्या कर दी। शूटरों ने उनकी पत्नी र्दशन कौर के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया। हत्याकांड की जिमेदारी गैंगस्टर प्रभजीत दासुवाल, डोनी बल, मेहर रंधावा, अफरीदी तूत, अमर खब्बे ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि इकबाल सिंह 5 बजे फिरोजपुर के मल्लावाला से घर लिए रवाना हुए। रात को कस्बे के पटवारखाने के समीप उनकी पत्नी दर्शन कौर एक्टिवा पर घरेलू सामान खरीदकर वापिस लौट रही थी। इतने में बाईक पर स्वार होकर आए नकाबपोश शूटरों ने देखते ही देखते इकबाल सिंह को दो गोलिया मारी।
दोनों गोलियां छाती पर लगते बाईक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। उनकी पत्नी दर्शन कौर ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। एएसआई इकबाल सिंह सड़क किनारे कच्चे रस्ते पर गिरे। उपचार लिए जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- पंजाब के तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी
तीन लोगों को हिरासत में लिया
देर रात को पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पड़ताल आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। जांच मे सामने आया है कि आरोपियों ने बाइक पर गोलियां मारी। बाद में ये शूटर किसी अन्य कार में बैठ फरार हो गए।
थाना सरहाली कलां पर आरपीजी हमले के मुख्य साजिशकर्ता अजमीत की इसी कस्बे में 11 सितंबर को गोलियां मारकर हत्या की गई थी। जिसके बाद एएसआई इकबाल सिंह काफी आहत थे। अजमीत उक्त एएसआई का भतीजा था जो 13 अगस्त को केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब से जमानत पर बाहर आया था।
यह भी पढ़ें- बठिंडा के पार्क अस्पताल में आयकर विभाग का छापा, 19 अधिकारियों की टीम खंगाल रही रिकॉर्ड; स्टाफ के फोन जब्त
धमकियां मिलने की भी संभावना
पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि एएसआई इकबाल सिंह को पहले किसी गैंगस्टर की और से धमकियां वगैरह तो नहीं मिली। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस की जांच अभी कई दिशाओं की और घूम रही है। फिलहाल आज सिविल अस्पताल तरनतारन से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाना है।
