अमृतसर में निहंगों और दुकानदारों के बीच टला खूनी संघर्ष, दुकान पर कब्जे को लेकर हुआ भारी विवाद
अमृतसर के सुंदर नगर में निहंगों और दुकानदारों के बीच दुकान पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष टल गया। पुलिस ...और पढ़ें
-1791782756507_m.webp)
सुंदर नगर में महिला की दुकान पर कब्जे के बाद हंगामा।
HighLights
अमृतसर के सुंदर नगर में निहंग-दुकानदार विवाद
पुलिस की मुस्तैदी से टला खूनी संघर्ष
दुकान पर कब्जे और सामान चोरी का आरोप
जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना रामबाग के अधीन पड़ते सुंदर नगर इलाके में दुकानदार और निहंगों के बीच खूनी संघर्ष पुलिस की मुस्तैदी से टल गया। लोगों ने बताया कि अगर पुलिस समय रहते नहीं पहुंचती तो उक्त इलाके में खून खराबा हो सकता था।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच आरंभ क दी है। लेकिन पुलिस की पहुंचने के बाद जत्थेबंदियां वहां से निकल गईं। पीड़ित महिला नीलम कौर ने सीएम भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव, सीपी हरमनबीर सिंह गिल को शिकायतें देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
दुकान मालिक ने तुड़वाए दुकान के ताले
नरिंदर कौर ने बताया कि वह अपने पति गगनदीप सिंह के साथ जज नगर इलाके में रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सुंदर नगर इलाके में एक दुकान किराये पर ली थी और वहां हैंड लूम का काम आरंभ किया था।
दुकानदारी अच्छी चलने लगी और दुकान के मालिक की नीयत दुकान पर खराब हो गई। उसने कुछ दिन पहले बताया कि वह दुकान खाली कर दे। लेकिन एग्रिमेंट के मुताबिक वह खाली नहीं कर सकती थी। इसके बाद दुकानदार ने तरह तरह से उन्हें तंग परेशान करना आरंभ कर दिया।
कुछ दिन पहले दुकादार ने निहंग के वेश में लोग बुलाकर उनकी दुकान के ताले तुड़वा दिए।
दुकान में करवाई चोरी
महिला ने आरोप लगाया कि सात अक्टूबर की सुबह उनकी दुकान के भीतर बहुत सारा सामान और कीमती पूजा स्थल पर रखी चांदी की मूर्तियां भी गायब कर दी गईं।
निहंगों ने दी जान से मारने की धमकी
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दी। जब वह अपने रिश्तेदारों के साथ विरोध करने पहुंची तो वहां निहंगों ने उनके साथ बदमीजी की और जान से मारने की धमकियां दी। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और निहंग वहां से निकल गए।
