विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा के पार्क अस्पताल में आयकर विभाग का छापा, 19 अधिकारियों की टीम खंगाल रही रिकॉर्ड; स्टाफ के फोन जब्त

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:34 AM (GMT+05:30)

बठिंडा के पार्क अस्पताल में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। 19 सदस्यों की टीम ने ...और पढ़ें

बठिंडा में मानसा रोड पर स्थित पार्क अस्पताल।

बठिंडा में मानसा रोड पर स्थित पार्क अस्पताल।

HighLights

  1. बठिंडा के पार्क अस्पताल में आयकर विभाग का छापा।

  2. 19 सदस्यीय टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले।

  3. वित्तीय अनियमितताओं और कर चोरी की जांच जारी।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में मानसा रोड पर स्थित पार्क अस्पताल में सोमवार को आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए आयकर विभाग की 19 सदस्यीय विशेष टीम अस्पताल पहुंची है।

टीम के सदस्यों ने आते ही अस्पताल के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को पूरी तरह से सील कर दिया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यही नहीं, अस्पताल के भीतर मौजूद मरीजों के परिजनों और कर्मचारियों की आवाजाही पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में निहंगों और दुकानदारों के बीच टला खूनी संघर्ष, दुकान पर कब्जे को लेकर हुआ भारी विवाद

प्रबंधकों व स्टाफ का संपर्क टूटा

कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय और प्रभावी बनाए रखने के लिए आयकर विभाग की टीम ने अस्पताल के उच्च अधिकारियों, प्रशासनिक स्टाफ और प्रबंधकों के मोबाइल फोन तुरंत अपने कब्जे में ले लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि वित्तीय लेन-देन, कर चोरी और खातों में हेराफेरी से जुड़ी शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गई है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather 12th October: आज 8 जिलों में यलो अलर्ट, बारिश के बाद सामान्य से 8.6 डिग्री नीचे गिरा तापमान

रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम अस्पताल के रिकॉर्ड रूम, सर्वर रूप और कंप्यूटरों को खंगाल रही है। ये रेड कितनी देर चलेगी और अभी तक इससे क्या मिला हे, इसकी जानकारी किसी से साझा नहीं की गई है। रेड पूरी होने के बाद ही आयकर विभाग इसकी पूर्ण जानकारी साझा करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Punjab OPD List: 5 जिलों के प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी सूची में देखें आज कौन से डॉक्टर होंगे उपलब्ध