विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाइक सवारों ने महिला से छीने 20 हजार

By JagranEdited By:
Published: Wed, 27 Jan 2021 11:08 PM (IST)

जंडियाला रोड निवासी महिला बलविंदरजीत कौर का लिफाफा बाइक सवार दो युवकों ने बाइक सवारों ने छीन लिया

बाइक सवारों ने महिला से छीने 20 हजार
बाइक सवारों ने महिला से छीने 20 हजार

संस, तरनतारन : जंडियाला रोड निवासी बुजुर्ग महिला बलविंदरजीत कौर का लिफाफा बाइक सवार दो युवकों ने बाइक सवारों ने छीन लिया। लिफाफे में 20 हजार रुपये थे।

बलविंदरजीत कौर ने बताया कि उसके पास 10 हजार रुपये थे और दस हजार रुपये उसने बैंक से निकलवाए थे। कुल 20 हजार रुपये लिफाफे में डालकर घर जा रही थी कि गांधी पार्क के समीप बाइक सवार दो युवकों उसके हाथ से लिफाफा छीन कर फरार हो गया। एएसआइ दिलबाग सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। किरच से युवक पर किया हमला

गांव लुहार निवासी जसबीर सिंह पर कुछ लोगों ने किरच से हमला कर दिया।

पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे शमशेर सिंह के अलावा झिरमिल सिंह, मिंटू सिंह, तरसेम सिंह के साथ गली में आग जलाकर बैठे थे। झिरमिल सिंह ने आग की राख उड़ाकर उसके मुंह पर उछाली। विरोध करने पर उक्त आरोपित झिरमिल सिंह घर चला गया। कुछ देर बाद वह अपने साथ गुरजिंदर सिंह, प्रभजीत सिंह, सरदूल सिंह, मिंटू सिंह, सुरिदर सिंह, दर्शन सिंह के साथ आया और किरच से हमला कर दिया। एएसआइ हरजिंदर सिंह ने बताया कि जसबीर सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाकर आरोपितों के खिलाफ थाना गोइंदवाल साहिब में केस दर्ज करवाया है।

बाइक सवारों से हेरोइन बरामद

एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने गांव रत्तोके समीप नाका लगाकर डीलेक्स मोटरसाइकिल नंबर पीबी 38 डी 5693 पर सवार दो युवकों को रोका। तलाशी दौरान उनसे 50 ग्राम हेरोइन व एक छोटा कांटा बरामद किया गया। आरोपितों की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी गांव रामूवाल, कोमलजीत सिंह गेला निवासी ढोटियां के तौर पर हुई। थाना खेमकरण में एएसआइ निर्मल सिंह ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।