विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्त करता था गर्लफ्रेंड को फोन कर परेशान, फिर युवक ने लिया खौफनाक इंतकाम

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 24 Feb 2018 01:45 PM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2018 05:54 PM (IST)

एक युवक की गर्लफ्रेंड को उसका दोस्‍त फाेन करक परेशान करता था। इससे गुस्‍से में आकर युवक ने दोस्‍त की हत्‍या कर दी। उसे पहले उसे शराब पिलाई आैर फिर सिर पर पत्‍थर मारकर जान ले ली।

दोस्त करता था गर्लफ्रेंड को फोन कर परेशान, फिर युवक ने लिया खौफनाक इंतकाम
दोस्त करता था गर्लफ्रेंड को फोन कर परेशान, फिर युवक ने लिया खौफनाक इंतकाम

जेएनएन, संगरूर। गांव बापला में 18 फरवरी को एक युवक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने वीरवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर हत्या के समय मोबाइल लोकेशन व पैरों के निशान की मदद से हत्या आरोपितोंं तक पहुंची। पुलिस ने आरोपितों के पास से मारे गए युवक का मोबाइल फोन व खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

पहले खूब शराब पिलाई और फिर सिर पर पत्‍थर मारकर कर दी हत्‍या

पूछताछ में सामने आया कि युवक अपने दोस्त की बिहार में रहती गर्लफ्रेंड से फोन पर बातचीत करके उसे परेशान करता था। इसी का बदला लेने के लिए दोस्त ने अपने साथी के साथ पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। एसपी हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि 18 फरवरी को पुलिस ने बिहार के सहरसा जिले के सुखमनी निवासी धरविंदर साधा का शव गांव बापला-माणकी रोड से बरामद किया था। वह यहां काम करता था।

मोबाइल से गाने ट्रांसफर करने के बहाने निकाल लिया था दोस्त की गर्लफ्रेंड का मोबाइल नंबर

पुलिस ने युवक के भाई कैलाश साधा के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। पड़ताल के बाद पुलिस ने कत्ल के आरोप में बिहार के पूर्णिया के रामवालक नगर के मुन्ना कुमार यादव (22) निवासी व बिहार के पूर्णिया के बेला दरबिया निवासी अजय कुमार मुन्नी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: गैंगरीन के मरीजों के लिए खुशखबरी, अब महज दो रुपये में होगा इलाज

दोनों से पूछताछ में हत्‍याकांड का खुलासा हो गया। दोनों आरोपितों ने बताया कि वे धरविंदर साधा के साथ बापला में जमींदार गुरमीत सिंह के खेतों में इकट्ठे काम करते थे। मुन्ना यादव की बिहार में गर्लफ्रेंड है। धरविंदर ने एक दिन गाने अपने फोन में ट्रांसफर करने के लिए मुन्ना का मोबाइल लिया। इस दौरान उसने फोन से मुन्ना की गर्लफ्रेंड का नंबर ले लिया। इसके बाद धरविंदर  उसकी गर्लफ्रेंड को फोन करके परेशान करने लगा। इस पर लड़की ने धरविंदर की यह हरकत मुन्ना को बता दी। इसके बाद मुन्ना यादव ने धरविंदर को सबक सिखाने का मन बनाया।

यह भी पढ़ें: सातवीं का छात्र वाटर बॉटल में स्कूल लाया बीयर, फिर उड़े स्‍कूल प्रशासन के होश

---------

शराब पिलाने के बाद की हत्या

पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी की रात को मुन्ना यादव, धरविंदर साधा व अजय कुमार तीनों गांव बापला-माणकी रोड किनारे खेत में बैठकर शराब पीने लगे। जब धरविंदर नशे में धुत हो गया तो मुन्ना व अजय ने उससे मारपीट की। फिर सड़क किनारे पड़ा पत्थर धरविंदर के सिर पर दे मारा। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसका मोबाइल फोन व अपने खून से सने कपड़े नजदीक ही छुपाकर दोनों फरार हो गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।