Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    संगरूर में आधी रात को साथियों संग घर में आया आशिक, प्रेमिका के पति की हत्या कर फरार

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Fri, 06 Nov 2020 08:07 PM (IST)

    पंजाब के संगरूर में एक व्यक्ति की पत्नी अपने प्रेमी के साथ दो माह पहले ही विदेश से लौटी थी। गत आधी रात्रि महिला ने अपने प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

    महिला ने की प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या। सांकेतिक फोटो

    जेएनएन, संगरूर। दो माह पहले विदेश से लौटी पत्नी ने आशिक व अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर पति की राड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पत्नी ने हत्या के बाद आरोपितों के फरार होने का शोर मचाया। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर मृतक की पत्नी, आशिक व अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरप्रीत कौर पत्नी अमनदीप सिंह निवासी जंडियाला मंजरी जिला जालंधर ने पुलिस को बयान दिया कि 33 वर्षीय भाई सतवीर सिंह की शादी आठ वर्ष पहले वीरपाल कौर निवासी माणुके जिला मोगा से हुई थी। इनके सात साल व साढ़े पांच साल के दो बेटे हैं। वीरवार रात सतवीर व वीरपाल सो रहे थे। आधी रात को वीरपाल ने शोर मचा दिया कि सतवीर पर किसी ने राड से हमला कर दिया है। वीरपाल की आवाज सुनकर साथ के कमरे में सो रही उनकी माता प्रीत कौर वहां पहुंची। सतवीर बिस्तर पर खून से लथपथ तड़प रहा था। मां प्रीत कौर के फोन करने पर सरपंच मौके पर पहुंचा और सतवीर को एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।

    हरप्रीत ने कहा कि घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि गांव का ही राजिंदर सिंह उर्फ विक्की व अन्य तीन-चार व्यक्ति घर में दाखिल हुए और सतवीर के कमरे में गए। कुछ समय बाद सभी हथियारों समेत घर से फरार हो गए। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। हरप्रीत ने कहा कि भाभी वीरपाल के विक्की से नाजायज संबंध हैं। इसका सतवीर को भी पता था, जो कि वीरपाल को रोकता था।

    पिछले साल भी वीरपाल ने अपने भाई बलजीत सिंह व अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर सतवीर की पिटाई करवाई थी, जिसका थाना लोंगोवाल में मामला भी दर्ज हुआ था। फिर भाभी मायके में रहने लगी थी। इसके बाद वीरपाल विक्की के साथ विदेश चली गई। करीब दो माह पहले ही दोनों विदेश से लौटे।

    गांववासियों ने सतवीर व वीरपाल में राजीनामा करवाया था। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने लगेे थे। एसएचओ राम सिंह ने बताया कि वीरपाल कौर, विक्की व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वीरपाल को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपित फरार हैं।