Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगरूर में देवर भाभी पर रखता था गंदी नजर, पति से की शिकायत तो दी जान से मारने की धमकी; पीड़िता ने दर्ज कराया केस

    संगरूर जिले के धूरी में डॉक्टर दीपिका गोयल ने अपने पति सोमनाथ गोयल देवरानी सिम्मी गोयल और देवर राजेश कुमार के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। दीपिका का आरोप है कि उसके पति के उसकी देवरानी के साथ नाजायज संबंध हैं और देवर उस पर बुरी नजर रखता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    By SACHIN DHANJAS Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 30 Jun 2025 12:20 PM (IST)
    Hero Image
    पत्नी ने पति, देवर व देवरानी पर दर्ज कराया केस। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर)। पंजाब के संगरूर जिले में जान से मारने की धमकी देने के मामले में पत्नी ने अपने पति और देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। धूरी के सट्टे वाले पुल के पास डेंटल क्लीनिक चला रही डॉक्टर दीपिका गोयल ने कहा कि उसकी शादी 2016 में सोमनाथ गोयल से हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके पति सोमनाथ के अपने छोटे भाई राजेश कुमार की पत्नी सिम्मी गोयल के साथ नाजायज संबंध हैं, जिसे उसने एक बार रंगे हाथ पकड़ा भी है। वह अपने पति सोमनाथ की बदनामी के डर से कुछ नहीं बोली। पीड़िता ने बताया कि उसका देवर राजेश गोयल भी उस पर बुरी नजर रखता है।

    इस संबंधी अपने पति सोमनाथ से बात की तो उसने उल्टा अपने भाई को कुछ कहने के उसे ही बुरा भला कहा। घर से निकालने व जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने बयान के आधार पर दीपिका गोयल के पति सोमनाथ व देवरानी सिम्मी गोयल एवं देवर राजेश कुमार पर मामला दर्ज किया है।