जैन सम्मेलन में भाग लेने जा रहे राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल का स्वागत
जींद जैन साधु साध्वी सम्मेलन में जाते हुए पंजाब राज्य द्वारा मनोनित राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल उप चांसलर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का संगरूर जैन समाज द्वारा सभा के उपप्रधान अशोक गर्ग के निवास स्थान पर अभिनंदन किया गया।
जागरण संवाददाता, संगरूर
जींद जैन साधु साध्वी सम्मेलन में जाते हुए पंजाब राज्य द्वारा मनोनित राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल उप चांसलर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का संगरूर जैन समाज द्वारा सभा के उपप्रधान अशोक गर्ग के निवास स्थान पर अभिनंदन किया गया।
संगरूर जैन समाज के महामंत्री सुनील जैन, प्रधान विजय जैन, उपप्रधान अशोक गर्ग, महामंत्री सतभूषण जैन उपस्थित थे। वहीं जींद से जैन बंधु भी अशोक मित्तल का स्वागत करने के लिए विशेष तौर पर यहां पहुंचे।
गौर हो कि अशोक मित्तल संघ शास्ता, शासन प्रभावक संगरूर दीक्षित श्री श्री 1008 श्री सुदर्शन लाल महाराजा की जन्म शताब्दी वर्ष जो चार अप्रैल से पूरे उत्तरी भारत में शुरू होने जा रहा है के अवसर पर पहुंचे हैं। गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष समिति द्वारा जींद में उन्हीं के संतों द्वारा संघ संचालक नरेश चंद महाराज की अगुआई में शुरुआत की गई है। साथ ही साधु साध्वी सम्मेलन का आयोजन रखा गया। अपने भाव व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज वह बतौर राज्यसभा सदस्य की शपथ ग्रहण करने से पहले सुदर्शन संघ के संतों व साध्वियों से आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहुंचे हैं। उपस्थित गुरु भगवंतों ने उन्हें अपना मंगलमय आशीर्वाद दिया। एसएस जैन सभा संगरूर के मंत्री सतभूषण जैन ने बताया कि श्री सुदर्शन लाल जी महाराज की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में यहां पर अखंड जाप शुरू हो गया है व सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।