Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बालाजी धाम में तुलसी विवाह करवाया

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 02 Dec 2020 10:01 PM (IST)

    कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इच्छापूर्ति श्री बालाजी धाम में कार्यक्रम करवाया गया।

    Hero Image
    बालाजी धाम में तुलसी विवाह करवाया

    जेएनएन, सुनाम उधम सिंह वाला, संगरूर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इच्छापूर्ति श्री बालाजी धाम में तुलसी विवाह कार्यक्रम करवाया। इस दौरान पंडित संतोष कुमार ने पूजा आरंभ करवाई। जिसमें बाला जी महिला संकीर्तन मंडली के सभी सदस्यों द्वारा हिस्सा लिया गया। इसके उपरांत माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम जी के साथ किया गया। मंदिर ट्रस्ट के राजीव जैन व गौरव जनालिया ने बताया कि हिदू धर्म में तुलसी विवाह का बहुत महत्व माना जाता है। तुलसी विवाह से सुख शांति सहित विशेष पुण्य प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी विवाह करने से कन्या दान के बराबर फल प्राप्त होता है। पूर्णिमा तिथि के दिन तुलसी का बैकुंठ धाम में आगमन हुआ था। इस दिन मंदिरों के अलावा घरों में भी लोग समारोह आयोजित करते हैं तथा पूजापाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाता है, लोग ब्राह्माण को भोजन करवाना शुभ मानते हैं, इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। महिला संकीर्तन मंडली द्वारा ठाकुर जी महाराज का गुणगान किया गया। बाद लड्डुओं आदि का भोग भगतो मे वितरित किया गया। कई जगहों पर श्रदलुओं ने लंगर भी लगाया व जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की सहायता सामग्री भी वितरित की। खासकर महिलाओं में इस व्रत को लेकर काफी उत्साह रहता है, इसके लिए तैयारी काफी पहले से शुरू कर दी जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर रितु बांसल, सीमा बांसल, मनीषा गोयल, आशिमा गोयल, रेणु गोयल, प्रवीण देवी, डा नरेंद्र गर्ग, सुरिदर गोयल, नारायण शर्मा, लविश कांसल, मोहन लाल, परमानंद अरोड़ा, अजीत कुमार, अभी सिगला, हरीश गर्ग, अर्श कुमार अन्य उपस्थित थे।