विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरनाला जिले में हैं 70 लोग एचआइवी पॉजिटिव

By JagranEdited By:
Published: Sat, 01 Dec 2018 04:09 PM (IST)

--स्वस्थ समाज-विश्व एड्स जागरूक्ता डे पर विशेष अभियान-किश्त 2-जिला बरनाला में 70 एचआईवी पॉजिटिव मरीज--स्वस्थ समाज-विश्व एड्स जागरूक्ता डे पर ...और पढ़ें

बरनाला जिले में हैं 70 लोग एचआइवी पॉजिटिव
बरनाला जिले में हैं 70 लोग एचआइवी पॉजिटिव

संवाद सहयोगी बरनाला  : विश्व भर में एड्स दिवस हर वर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है, जिसका सबसे पहले 1981 में पता चला था, लेकिन आज भी सैकड़ों साइंटिस्ट व डॉक्टरों की सर्च के बाद भी इस बीमारी का कोई इलाज नहीं संभव हो पाया है। 

गौर हो कि जहां प्रदेशभर में विभिन्न जिलों में सैकड़ों की संख्या में लोग एचआइवी पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, वहीं जिला बरनाला में सेहत विभाग की टीम व एड्स कंट्रोल टीम द्वारा इस बीमारी को प्रतिदिन कंट्रोल कर खत्म किया जा रहा है। जिला बरनाला में करीब 6 लाख 50 हजार की आबादी का जिसमें  0.10 फीसद लोग एचआइवी पॉजिटिव है। जिसमें जिला सेहत विभाग व कम्युनिटी सेंटर द्वारा बताए गए आंकड़ों के अनुसार 75 फीसद महिलाएं एचआइवी पॉजिटिव पाई जा रही है, लेकिन विगत 10 वर्षों से यह आंकड़ा प्रतिदिन कम होता जा रहा है व लोगों में जागरूकता आ रही है। गौर हो कि जिला बरनाला में हर वर्ष 8000 के करीब लोग एचआईवी पॉजिटिव के चेकअप के लिए जिला कम्युनिटी सेंटर व सिविल अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इस वर्ष जिनमें 70 के करीब मरीज एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं व जिला बरनाला में अब तक विगत 10 वर्षों में 691 के करीब मरीज एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें 544 बरनाला के हैं व अन्य आस-पास के गांव में पाए गए हैं।  जिनका सिविल अस्पताल कम्युनिटी सेंटर में इलाज चल रहा है।  

गौरतलब हो कि एड्स का जहां विश्व भर में अब तक कोई इलाज नहीं हो पाया है, वहीं इस बीमारी से बचने के लिए एक ही समाधान है कि समझदारी में ही बचाव है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।