Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sangrur Lok Sabha Election 2024: मान के गढ़ पर गुरमीत सिंह ने फहराया जीत का परचम, 345101 वोटों से हासिल की जीत

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:52 PM (IST)

    पंजाब की संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत हासिल की है। उन्होंने 345101 वोट्स के साथ जीत अपने नाम की है। इससे पहले साल 2019 के आम चुनाव में इस संगरूर सीट से आप के भगवंत मान ने जीत हासिल की थी। उन्हें 413561 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्‍लों को हार का सामना करना पड़ा था।

    Hero Image
    Sangrur Lok Sabha Election 2024: क्या मान के गढ़ को बचा पाएंगे गुरमीत

    डिजिटल डेस्क, संगरूर। दिन बीतने के साथ ही अब कुछ सीटों के नतीजे सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में पंजाब के संगरूर सीट के नतीजे भी घोषित हो चुके हैं। यहां पर आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसदीय चुनावों मे जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही उन्होंने भगवंत मान के गढ़ को बचा लिया है। इससे पहले साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में वर्तमान सीएम भगवंत मान ने इसी सीट से दो बार जीत हासिल की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरमीत ने लोकसभा चुनाव में 345101 वोट्स हासिल कर जीत अपने नाम दर्ज कराई है। खास बात यह है कि उन्होंने 167318 वोटों की लीड के साथ यह फतह साहिल की।

    जीत के बाद बोले मीत हेयर

    अपनी जीत के बाद मतगणना केंद्र पर पहुंचे मीत हेयर ने कहा कि संगरूर की जनता ने आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। संगरूर के वोटरों ने अपने बेटे को जिताया है, जिस पर उन्होंने पहले भी भरोसा जताया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के वर्करों का धन्यवाद करते कहा कि 45 डिग्री तापमान में भी वर्करों का उत्साह डगमगाया नहीं और वर्करों व जनता के प्यार की बदौल उन्हें जीत हासिल हुई है। संगरूर के वर्करों ने संसुदीय चुनाव सरपंची की तरह लड़ी और आप को जीत दर्ज करवाई।

    बता दें कि संगरूर सीट भी पंजाब की वीआईपी सीटों में गिनी जाती है। यह मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यही वजह है कि उन्होंने इस अहम सीट के लिए अपने कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को चुनाव मैदान में उतारा था।

    इन लोगों के बीच थी टक्कर

    वहीं, आप को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भुलत्थ से विधायक सुखपाल खैहरा को मैदान में उतारा था। जबकि भाजपा की ओर से अरविंद खन्ना और अकाली दल की ओर से इकबाल झंदा चुनाव लड़ रहे थे। उपचुनाव हारने के कारण यहां सीएम का मान दांव पर था।

    पहले भगवंत मान भी दर्ज कर चुके हैं जीत

    बता दें कि पिछले आम चुनाव में इस सीट से आप के भगवंत मान ने जीत हासिल की थी। उन्हें 413561 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्‍लों को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें 303350 वोट मिले थे। जीत का अंतर 110211 मतों से था।