Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगरूर में मंडी में धान खरीद सुचारू करने के लिए BKU की बैठक, बाढ़ पीड़ितों के लिए के लिए सरकार से किया ये आग्रह

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 03:11 PM (IST)

    भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ने धूरी में धान के सीजन को लेकर बैठक की। मंडियों में सुचारू धान खरीद शेलर मालिकों और आढ़तियों की मांगों पर ध्यान देने की बात कही गई ताकि हड़ताल न हो। किसानों ने बाढ़ पीड़ितों को तुरंत मुआवजा देने और खाद के साथ दी जाने वाली फालतू सामग्री को बंद करने की मांग की।

    Hero Image
    BKU की अनाज मंडी में धान खरीद के पुख्ता प्रबंध करने की मांग (फोटो: जागरण)

    संवाद सूत्र, धूरी\संगरूर। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के ब्लाक धूरी प्रधान भूपिंदर सिंह भुल्लरहेड़ी, ब्लाक शेरपुर प्रधान प्रीतम सिंह बादशाहपुर और राज्य सचिव रछपाल सिंह दोहला की अध्यक्षता में बैठक हुई।

    जिसमें प्रस्ताव पारित किए गए कि धान का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में जरूरी है कि अनाज मंडियों में धान की खरीद सही तरीके से की जाए, शैलर मालिकों और आढ़तियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाए, ताकि चालू सीजन के दौरान कोई हड़ताल न हो और किसानों को कोई परेशानी हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा किसानों ने पंजाब सरकार से बाढ़ पीड़ितों को तुरंत मुआवजा देने, खाद के साथ दी जाने वाली फालतू सामग्री को बंद करने, केवल डीएपी देने की मांग रखी। इस मौके पर मलकीत सिंह, बलविंदर सिंह कांझला, गुरबचन सिंह हरचंदपुर, दीदार सिंह बरवाल, निर्भय सिंह दोहला, मलकीत सिंह कंधारगढ़, रछपाल सिंह कोलसेड़ी, राज सिंह मूलोवाल, अमरजीत सिंह कांझला आदि भी मौजूद थे।