विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: संगरूर में स्केटिंग कोच के घर दिनदहाड़े चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Published: Sun, 07 Sep 2025 01:47 PM (GMT+05:30)

संगरूर की गुरु नानक कॉलोनी में स्केटिंग कोच लखविंदर सिंह के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर 15 हजार रुपये ...और पढ़ें

घर से नकदी, गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी
घर से नकदी, गहने चोरी, पुलिस जांच में जुटी

जागरण संवाददाता, संगरूर। स्थानीय गुरुनानक कॉलोनी के एक मकान में दिन दिहाड़े चोर ने दाखिल होकर 15 हजार रुपये की नकदी, सोने व चांदी के जेवर चोरी करके फरार हो गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं थी।

गुरुनानक कॉलोनी गली नंबर दो में रहने वाले स्केटिंग कोच लखविंदर सिंह अपनी पत्नी को लेने स्कूल गया हुआ था। दो बजे वह अपनी पत्नी को स्कूल से लेकर बाजार में कुछ कामकाज करने के बाद करीब साढ़े तीन बजे घर वापस आए। घर आकर देखा तो कमरे की खिड़की की जाली टूटी हुई थी व अंदर से खिड़की खुली थी। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था।

अलमारी का लॉकर खुला था, जहां से 15 हजार रुपये की नकदी, सोने के टॉप्स, अंगूठी, चांदी के गहने गायब थी। उन्होंने बताया कि कमरे की चाबी जहां रखी थी, वहां से चोर ने चाबी भी निकाल ली व उससे ही गेट खोला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायदा लिया।

एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचकर जांच की गई। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपित की पहचान करके काबू कर लिया जाएगा।