विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उद्यमियों ने बनवाया अनाेखा कोविड सेफ्टी स्टेशन, एक मिनट में पूरे शरीर को करेगा सैनिटाइज

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 07 Apr 2020 07:43 AM (IST)

पंजाब के संगरूर में अनोखा कोविड सेफ्टी स्‍टेशन बनाया गया है। यह स्‍टेशन पूरे शरीर को एक मिनट मे सैनिटाइज करेगा। इसे उद्योगपतियों ने तैयार करवाया है।

उद्यमियों ने बनवाया अनाेखा कोविड सेफ्टी स्टेशन, एक मिनट में पूरे शरीर को करेगा सैनिटाइज
उद्यमियों ने बनवाया अनाेखा कोविड सेफ्टी स्टेशन, एक मिनट में पूरे शरीर को करेगा सैनिटाइज

संगरूर, [मनदीप कुमार]। यहां के उद्योगपतियों ने कोरोना से निपटने के लिए कमाल का कदम उठाया है। उन्‍होंने अपने कर्मच‍ारियों की सुरक्षा के लिए एक अनोखा कोविड सेफ्टी स्टेशन तैयार किया है। इससे उनके बंड़े उद्योग खुल सकेंगे। इस कोविड सेफ्टी स्‍टेशन से गुजरने पर व्‍यक्ति का पूरा शरी महज एक मिनट में सैनिटाइज हो जाएगी। इस स्‍टेशन के चार पड़ाव हैं और उनसे गुजरने के बाद व्यक्ति कोरोना वायरस से क्लीन हो सकता है।

कोविड सेफ्टी स्‍टेशन के चार पड़ाव से गुजरने के बाद व्‍यक्ति हो जाएगा कोरोना क्‍लीन

इसे अभी संगरूर के जिला प्रबंधकीय परिसर में स्थापित किया गया है, लेकिन इसे गेहूं खरीद के दौरान मंडियों में लगाने की योजना है। डीसी घनश्याम थोरी ने जिला प्रबंधकीय परिसर में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल के बाद जिला संगरूर की मंडियों में गेहूं की फसल की आमद होने की संभावना है।

गेहूं खरीद के दौरान कोविड सेफ्टी स्टेशन को मंडियों में लगाने की योजना

उन्‍होंने कहा कि मंडियों में जिला संगरूर सहित अन्य जिलों से किसान, मजदूर, आढ़तियों व व्यापारियों का आना-जाना है। ऐसे में उन्हें कोरोना वायरस से मुक्त रखना बड़ी चुनौती है। इसके मद्देनजर ही जिला प्रशासन द्वारा कोविड सेफ्टी स्टेशन का निर्माण करवाया गया है।

कोविड सेफ्टी सेंटर के जरिये व्यक्ति को सैनिटाइज होने के लिए चार पड़ावों से गुजरना होगा। पहले पड़ाव में इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर के जरिये व्यक्ति के शारीरिक तापमान का निरीक्षण किया जाएगा। दूसरे चरण में वह व्यक्ति हाथ साफ करने के लिए बनाए गए वॉसबेसिन के पास पहुंचेगा। वहां उसे हाथ से नल चलाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि पैर से दबाने के लिए पैडलनुमा यंत्र लगाए गए हैं, जिसे दबाने से पानी चालू हो जाएगा।

इसके तुरंत बाद व्यक्ति अगले बूथ में दाखिल होगा, जहां सोडियम हाइपोक्लोराइड को ऑटोमेटिक प्रणाली से होने वाले छिड़काव से पूरे शरीर को कपड़ों समेत वायरस रहित किया जाएगा। इसके बाद हवा के प्रेशर से हाथ सुखाने की प्रक्रिया होगी। बूथ की छत पर लगे पंखे से कपड़े भी सूख जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में मात्र एक मिनट का समय लगेगा।

एक घंटे में 300 व्यक्ति होंगे सैनिटाइज

संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल चैंबर के जिला प्रधान घनश्याम कांसल व बलविंदर जिंदल ने बताया कि कोविड सेफ्टी स्टेशन में से एक मिनट में पांच व्यक्ति गुजर सकते हैं। एक घंटे में 300 व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के तीन मॉडल तैयार किए गए हैं। इनकी कीमत एक लाख, डेढ़ लाख व दो लाख रुपये है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।