Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी संगठन ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 02 May 2022 03:36 PM (IST)

    फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी संगठन पंजाब की अहम बैठक राज्य प्रधान हरिदरपाल सिंह खालसा की अगुआई में भाई हिम्मत सिंह धर्मशाला समक्ष बस स्टैंड में हुई।

    Hero Image
    फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी संगठन ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की

    जागरण संवाददाता, संगरूर

    फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी संगठन पंजाब की अहम बैठक राज्य प्रधान हरिदरपाल सिंह खालसा की अगुआई में भाई हिम्मत सिंह धर्मशाला समक्ष बस स्टैंड में हुई। इसमें राज्य के जिला प्रधानों व सचिव पंजाब बाडी के पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन के फैसले करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें राज्य सचिव मेजर सिंह, जसविदर सिंह, चितंन सिंह, निर्भय सिंह, भूपिदर सिंह को चुना गया। राज्य प्रधान हरिदरपाल सिंह ने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए बुजुर्गों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं, लेकिन कुछ लोग देश की एकता को तोड़ रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश को आजाद करवाने के सिख कौम ने 85 प्रतिशत कुर्बानियां दी हैं, जिसे आज लोग देशद्रोही कहने लगे हैं। उन्होंने पटियाला हिसा के आरोपितों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि फ्रीडम परिवारों को भीख नहीं चाहिए। तीन सौ यूनिट बिजली माफी मंजूर नहीं की जाएगी। यदि सुविधा देनी है तो सम्मान के तौर पर बिना शर्त दी जाए। इस संबंधी जल्द मुख्यमंत्री भगवंत मान को अवगत करवाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य सचिव मेजर सिंह ने राज्य प्रेस सचिव अजीतपाल सिंह को पदाधिकारी एलान किया। मौके पर जिला प्रधान निर्मल सिंह, अवतार सिंह, सतनाम सिंह, रामपाल अमृतसर, सियासत सिंह, बलदेव सिंह, मलकीत सिंह, परमजीत सिंह, रविदर सिंह, जसविदर सिंह आदि मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner