Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली, मौत

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 09 Sep 2020 10:41 PM (IST)

    जेएनएन लोंगोवाल गांव शेरों में एक किसान की खुद का रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने से किसान की मौत।

    रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली, मौत

    जेएनएन, लोंगोवाल :

    गांव शेरों में एक किसान की खुद का रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी अवतार कौर ने बताया कि उसका पति गुरपाल सिंह मंगलवार शाम को अपने घर पर बैठा अपनी रिवाल्वर साफ कर रहा था। इसी दौरान रिवाल्वर गलती से छूटकर फर्श पर गिर गई। जिससे उसका ट्रिगर दब गया और गोली उसके सीधा सिर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची तो चारों तरफ खून फैला हुआ था और गुरपाल सिंह तड़प रहा था। उसके शोर मचाने पर बाकी घर वाले भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद घायल हुए गुरपाल सिंह को परिवार वालों ने सिविल अस्पताल सुनाम में ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। चीमां पुलिस द्वारा अवतार कौर के ब्यान पर मामला दर्ज करते हुए मृत का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया अमल में लाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें