Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसान संगठन सुनाम में आज रोकेंगे ट्रेनें

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 17 Feb 2021 05:36 PM (IST)

    भाकियू एकता उगराहां द्वारा भाजपा किसान विग के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सतवंत सिंह पूनिया के घर समक्ष लगे रोष धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रधान गोबिदर सिंह मंगवाल ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानून रद करने को तैयार नहीं है।

    Hero Image
    किसान संगठन सुनाम में आज रोकेंगे ट्रेनें

    जागरण संवाददाता, संगरूर

    भाकियू एकता उगराहां द्वारा भाजपा किसान विग के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सतवंत सिंह पूनिया के घर समक्ष लगे रोष धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रधान गोबिदर सिंह मंगवाल ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानून रद करने को तैयार नहीं है। फिर भी किसान लगातार संघर्ष में डटे हुए हैं। ऐसे में सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए 18 फरवरी को रेल रोको प्रोग्राम के तहत चार घंटे के लिए बारह से चार बजे तक सुनाम रेलट्रैक जाम करेंगे। इसमें संगरूर जिले से किसान व महिलाएं शामिल होंगी। इस मौके पर सुरजीत कौर, महिदर कौर, अमरजीत कौर, मनजीत कौर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी तरफ संगरूर रेलवे स्टेशन के बाहर लगे धरने में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसान नेता रोही सिंह, बलवीर सिंह, जरनैल सिंह ने कहा कि आज संयुक्त किसान मोर्चे की काल पर रेलवे ट्रैक पर चार घंटे के लिए मुकम्मल जाम किया जाएगा। यदि सरकार फिर भी नहीं मानीं तो संघर्ष तेज होगा। इस मौके लाभ सिंह, जरनैल सिंह, सुरिदर सिंह, जगदीप सिंह सैकड़े किसान व महिलाए उपस्थित थीं।

    उधर, दिड़बा के गांव उगराहां के गुरुद्वारा साहिब में राज्य स्तरीय बैठक की गई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राज्य उपप्रधान जनक सिंह भुटाल विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने किसानों, नौजवानों व महिलाओं को आज सुनाम में किए जाने वाले रेल रोको प्रोग्राम में हिस्सा लेने को प्रेरित किया। वहीं 21 की बरनाला महारैली में शिरकत करने की अपील की। इस मौके दिल्ली मुहिम कमेटी पंजाब के नेता जगतार सिंह व जिला प्रधान अमरीक सिंह गंढूआं सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।