Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमरे से आ रही थी बच्ची की रोने की आवाज, पिता ने खोला दरवाजा तो बेटी का रेप कर रहा था पड़ोसी का साला

    संगरूर के लहरागागा में एक युवक ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची अपने घर पर अकेली थी जब आरोपी ने यह घिनौना अपराध किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

    By MANDEEP SINGH Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 17 Jun 2025 11:35 AM (IST)
    Hero Image
    संगरूर में 8 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने। प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)। गांव भाई की पिशौर में अपनी बहन के पास आए युवक द्वारा गरीब परिवार से संबंधित आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के घिनौने अपराध को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर उक्त आरोपित नौजवान पर मामला दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्ची के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी तीन लड़कियां हैं। सबसे बड़ी लड़की आठ वर्ष की है। वह रोजाना की तरह मजदूरी पर गया था, उसकी पत्नी भी किसी के घर काम पर गई थी। घर पर तीनों लड़कियां अकेली थीं।

    पीड़ित ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे जब वह घर लौटा तो देखा कि बड़ी लड़की घर नहीं थी। उसे ढूंढता हुआ वह गांव के काका सिंह के घर पहुंचा, वहां उसकी बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जब कमरे में जाकर देखा तो काका सिंह का साला हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी निवासी गांव रिउद कलां जिला मानसा बच्ची से गलत काम कर रहा था।

    वह उसे देखकर भाग गया। इसके बाद बच्ची को वह अपने घर ले आया। सारी घटना गांव के सरपंच जगतार सिंह को बताई। बाद में पीड़ित लड़की को सरपंच की गाड़ी के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान पर आरोपित हरप्रीत सिंह पर मामला दर्ज किया है। डीएसपी दीपइंद्रपाल सिंह और थाना मुखी कर्मजीत सिंह ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। आरोपित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।